{"_id":"4c2635e308483456b6a145d5ae5df760","slug":"after-15-years-in-the-district-hospital-nurses-union-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 साल बाद हुआ जिला अस्पताल में नर्सेज संघ का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 साल बाद हुआ जिला अस्पताल में नर्सेज संघ का चुनाव
बरेली
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नर्सों ने बगावत की तो 15 साल बाद फिर से राजकीय नर्सेज संघ के चुनाव हुए। कई सालों से जिला अध्यक्ष पद पर काबिज सुशीला राज को हटाकर 96 नर्सों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नीरा लाल को अध्यक्ष और सानीया मसीह को मंत्री बनाया गया है।
जिला अस्पताल के मात्रिका कार्यालय में सुबह आठ बजे से लेकर शाम को चार बजे तक मतदान हुआ। 150 नर्स संघ से जुड़ी हैं, जबकि मतदान करने केवल 96 नर्स ही शामिल हुई। अध्यक्ष पद पर नीरा लाल ने डेजी लाल को हराया। मंत्री पद पर सानीया मसीह ने सुशीला राज को टक्कर दी। उपाध्यक्ष पद पर सरीता शाह को पछाड़कर सुनैना आगे रहीं। इस मौके पर प्रांतीय ऑडिटर महेंद्रनाथ श्रीवास्तव, फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बीसी यादव व अन्य उपस्थित रहे।
चुनाव के नतीजे
अध्यक्ष- नीरा लाल
मंत्री- सानीया मसीह
उपाध्यक्ष- सुनैना
संयुक्त मंत्री- नीरजा सक्सेना
कोषाध्यक्ष- एल्कजीना
संगठन मंत्री- अनीता लाल