फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Advocates staged a sit-in protest on the second day, said-Secretary is not ill, he is misleading

Bareilly News: अधिवक्ताओं ने दूसरे दिन भी दिया धरना, बोले-सचिव बीमार नहीं, गुमराह कर रहे

Sat, 05 Apr 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Advocates staged a sit-in protest on the second day, said-Secretary is not ill, he is misleading
बरेली। दो फाड़ हुए बरेली बार एसोसिएशन के एक धड़े के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी सचिव वीपी ध्यानी के खिलाफ धरना दिया। सचिव पर भ्रष्टाचार समेत गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सचिव बीमार नहीं हैं। वह अधिवक्ताओं को गुमराह कर रहे हैं। इधर, एक गुट की ओर से यह भी कहा गया है कि सचिव के खिलाफ धरने के पीछे बार अध्यक्ष मनोज हरित हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को आंदोलनरत अधिवक्ता शंकर कुमार सक्सेना, अंगन सिंह, संजय वर्मा ने सचिव के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए धरनास्थल पर ही हवन कराया। इस दौरान सूचना मिली कि सचिव बरेली में ही हैं और उनको गुमराह कर रहे हैं। इससे अधिवक्ता भड़क गए। अधिवक्ताओंं ने कहा कि सचिव जब तक हिसाब नहीं देंगे और 19 सूत्री मांगों पर बात नहीं करेंगे, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर वकील नरेश पाल सिंह, लवलेश पाठक, धर्मेंद्र शर्मा, विजय कुमार, विवेक चौधरी, नवीन सिंह, सचिन सिंह मौजूद रहे। बार अध्यक्ष मनोज हरित का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। सचिव ने अपनी बीमारी की बात को सही बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed