{"_id":"6a57ecb0a55b5b8a1a043b4c","slug":"admissions-for-postgraduate-courses-under-the-first-phase-will-take-place-from-july-17-to-july-25-bareilly-news-c-4-bly1053-925752-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रथम चरण के तहत 17 से 25 जुलाई तक होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रथम चरण के तहत 17 से 25 जुलाई तक होंगे दाखिले
Thu, 16 Jul 2026 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में प्रथम चरण के अंतर्गत परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर तिथियों की घोषणा कर दी है। कुलसचिव कार्यालय की ओर से यह विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है।
आदेश के मुताबिक, विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर प्रति छात्र 150 रुपये शुल्क के साथ प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक जून से शुरू हुई थी। इसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित थी। अब विश्वविद्यालय परिसर और कॉलेजों को प्रथम चरण के अंतर्गत स्नातकोत्तर स्तर पर ऑनलाइन मेरिट तैयार करनी होगी। इस तैयार मेरिट को नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित कर उत्तर प्रदेश शासन, विश्वविद्यालय और अन्य नियामक संस्थाओं के नियमों तथा आरक्षण नीतियों के अधीन प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
प्रथम चरण की इस प्रवेश प्रक्रिया को 17 से 25 जुलाई के बीच पूरा करना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों और संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे तय समय सीमा के भीतर मेरिट के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
--
स्नातक: चतुर्थ चरण में ऑनलाइन पंजीकरण और प्रवेश की तिथियां घोषित
बरेली। विवि ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) स्तर के पाठ्यक्रमों में चतुर्थ चरण के तहत ऑनलाइन पंजीकरण और प्रवेश की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर मेरिट के आधार पर होने वाले इन प्रवेशों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होगी। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के पोर्टल पर प्रति छात्र 150 रुपये की दर से शुल्क जमा कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके बाद, परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में पंजीकृत लेकिन प्रवेश से वंचित रह गए अभ्यर्थियों और चतुर्थ चरण में पंजीकृत अभ्यर्थियों की ऑनलाइन मेरिट तैयार की जाएगी। कॉलेज इस मेरिट लिस्ट को अपने नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करेंगे। प्रवेश सुनिश्चित करने की तिथि 22 जुलाई से 25 जुलाई तक तय की गई है।
--
अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड स्नातक कोर्स के तीसरे चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीसरे चरण में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। छात्र विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर बृहस्पतिवार से आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया के तहत छात्र बीकॉम (बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस), बीकॉम (रिटेल एंड ऑपरेशन मैनेजमेंट), बीकॉम (लॉजिस्टिक्स), बीबीए, बीबीए (रिटेल ऑपरेशंस मैनेजमेंट), बीबीए (हेल्थ केयर मैनेजमेंट), बीएससी (टूरिज्म एंड हॉस्पिटल मैनेजमेंट) और बीए (बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस) जैसे पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे। इन सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई तय की है। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए प्रति छात्र 150 रुपये का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद विश्वविद्यालय परिसर और संबंधित संबद्ध कॉलेजों में पंजीकृत अभ्यर्थियों की ऑनलाइन मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। चयनित छात्रों के लिए ऑनलाइन प्रवेश सुनिश्चित करने की अंतिम अवधि 23 से 25 जुलाई के बीच निर्धारित की गई है।
--
रुविवि के क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में द्वितीय चयन प्रक्रिया कल
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुविवि) परिसर स्थित क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एमए रीजनल इकोनॉमिक्स, एमए फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स और बीए हेल्थ इकोनॉमिक्स के प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए द्वितीय चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। यह चयन प्रक्रिया 17 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में ही शुरू होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. भोला खान ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक सभी छात्र-छात्राओं को तय तिथि और समय पर अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ विभाग में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है।