फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   admission in B.Sc. Nursing

बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों के लिए एक और मौका

Thu, 17 Sep 2020 10:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
admission in B.Sc. Nursing
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 28 अगस्त के बाद बीएससी नर्सिंग में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर विभिन्न डिग्री कॉलेजों ने दाखिले लेने वाले छात्र छात्राओं के प्रवेश फार्म विश्वविद्यालय ने निरस्त कर दिए हैं। इसी के साथ ऐसे छात्रों को एक और मौका देते हुए नया रजिस्ट्रेशन कराकर 22 सितंबर से प्रवेश देने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

स्नातक की विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय ने रजिस्ट्रेशन की अंतिम समय सीमा 28 अगस्त तय की थी। हालांकि इसी वेबसाइट पर बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए अब भी रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। बड़ी संख्या में छात्रों ने नर्सिंग के लिए खुुुली वेबसाइट पर न केवल रजिस्ट्रेशन कराए, बल्कि इसी अधार पर कई डिग्री कॉलेजों में दाखिले भी ले लिए। यह मामला विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचा तो उसने 28 अगस्त के बाद नर्सिंग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराकर लिए गए सभी प्रवेश फार्म को निरस्त कर दिए हैं। हालांकि विश्वविद्यालय ने ऐसे छात्रों को रजिस्ट्रेशन के लिए फिर से मौका दिया है और वे 22 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। कुलसचिव डॉ. अनीता पांडेय ने निर्देश जारी किए हैं कि ऐसे छात्र-छात्राओं के दाखिले 23 से 30 सितंबर के बीच में ही होंगे।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में निरस्त हुए बारह छात्रों के प्रवेश
विश्वविद्यालय ने 28 अगस्त के बाद रजिस्ट्रेशन कराकर प्रवेश लेने वाले 12 छात्र-छात्राओं के दाखिले निरस्त कर दिए हैं। कॉलेज के प्रवेश समन्वयक डॉ. राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय ने चार छात्रों के प्रवेश की मंजूरी दे दी है लेकिन दो छात्र ऐसे मिले, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन तो कराया था मगर फीस नहीं जमा की थी। एक छात्र ने परास्नातक के लिए रजिस्ट्रेशन कराकर स्नातक में प्रवेश ले लिया था। जबकि नौ छात्रों के अंकपत्र में रोल नंबर दर्ज करने में गड़बड़ी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली कॉलेेज
नर्सिंग में रजिस्ट्रेशन कराकर स्नातक में दाखिला लेने वालों के प्रवेश मान्य
बरेली कॉलेज में बीएससी नर्सिंग के लिए पंजीकरण कराकर स्नातक की दूसरी कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले 30 छात्र के दाखिले निरस्त न करने का फैसला लिया है। कॉलेज के प्रवेश समन्वयक डॉ. राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि इन सभी छात्रों को केवल फिर से रजिस्ट्रेशन कराने होंगे। बाकी इनकी प्रवेश संबंधी सभी औपचारिकता पहले से ही पूरी है।

‘28 अगस्त के बाद बीएससी नर्सिंग में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र-छात्राओ को विश्वविद्यालय ने राहत दी है। ऐसे छात्र फिर से पंजीकरण कराकर प्रवेश ले सकेंगे।’
-डॉ. अमित सिंह, मीडिया प्रभारी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed