{"_id":"5eb070128ebc3e905b577222","slug":"administration-sealed-para-mohalla-after-getting-corona-positive-faridpur-news-bly404776065","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने परा मोहल्ला को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने परा मोहल्ला को किया सील
विज्ञापन
फरीदपुर के मोहल्ला परा में कोरोना संक्रमित महिला के घर का मुआयना करते पुलिस-प्रशासन के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिकेडिंग कर बंद किए सारे रास्ते, महिला के घर के साथ ही आसपास के घरों को कराया गया सैनिटाइज
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने भी फरीदपुर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सख्ती बढ़ाने के दिए निर्देश
फरीदपुर। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद परा मोहल्ला को प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर सील कर दिया है। महिला के घर के साथ ही आसपास के घरों को सैनिटाइज किया गया। सोमवार दोपहर डीएम और एसएसपी ने भी फरीदपुर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने पुलिस को सख्ती बरतने के लिए निर्देश दिए। साथ ही हर आने-जाने वाले से कड़ाई से पूछताछ करने को कहा। बिना पास निकलने वालों पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है।
फरीदपुर की महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। डब्ल्यूएचओ की टीम, एसडीएम, सीओ समेत तमाम अधिकारी सुबह करीब नौ बजे मोहल्ला परा पहुंच गए। नगर पालिका ने महिला के घर को सैनिटाइज किया। इसके साथ ही आसपास घरों को भी पूरी तरह सैनिटाइज किया गया। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मोहल्ला परा, महादेव, ऊंचा, मिर्धान, भूरे खा गौंटिया को बैरिकेडिंग कराकर सील करा दिया। साथ ही 16 ऐसे स्थानों को चिह्नित किया गया जहां से इन मोहल्लों में लोगों के प्रवेश या बाहर जाने की आशंका थी। दोपहर दो बजे डीएम, एसएसी और एसपी देहात भी फरीदपुर पहुंच गए। डीएम और एसएसपी ने मोहल्ले की सीमाएं सील करने की तैयारी का जायजा लिया। वहीं मोहल्ला जाटवान के पास सीताराम की दुकान के सामने लोगों ने ठेले और तार बांधकर रास्ता बंद कर दिया। किसी ने मोहल्ले में घुसने की कोशिश की तो उसे हिदायत देते हुए लौटा दिया। शाम करीब पांच बजे महिला के ससुरालवालों को सैंपल देने के लिए बरेली भेजा गया।
विज्ञापन
पुलिस के हटते ही तोड़ दी बैरिकेडिंग
सुबह पुलिस ने सख्ती दिखाई तो लोग घरों में कैद रहे, इसके बाद पुलिस हटी तो लोग भी बेपरवाह हो गए। बैरिकेडिंग के पास पुलिस बल मौजूद न होने से लोग आसानी से मोहल्ले में आते जाते रहे। बाईपास से मोहल्ला परा में जाने वाले मार्ग पर फायर ब्रिगेड के पास बैरिकेडिंग लगाई थी, जिसे कुछ घंटे बाद ही लोगों ने तोड़ दिया। मोहल्ला हॉटस्पॉट होने के बाद भी लोग सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते हुए आम दिनों की तरह ही घूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर और किराना दुकानों की सूची जारी
हॉटस्पॉट घोषित होने के बाद लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए आवश्यक वस्तुओं की 57 दुकानों की सूची जारी की है। इस साथ ही 18 मेडिकल स्टोर के नंबर भी जारी किए हैं। सूची में ठेलेवालों को भी शामिल किया है, जो मोहल्ले में जाकर लोगों को आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई कर सकेंगे।
मायकेवालों के भी भेजे गए सैंपल
कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क के आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके मायके के नौ लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं, इसमें महिला के दोनो भाई और उनकी पत्नियां, माता-पिता आदि शामिल हैं। सभी को 300 बेड अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने भी फरीदपुर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सख्ती बढ़ाने के दिए निर्देश फरीदपुर। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद परा मोहल्ला को प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर सील कर दिया है। महिला के घर के साथ ही आसपास के घरों को सैनिटाइज किया गया। सोमवार दोपहर डीएम और एसएसपी ने भी फरीदपुर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने पुलिस को सख्ती बरतने के लिए निर्देश दिए। साथ ही हर आने-जाने वाले से कड़ाई से पूछताछ करने को कहा। बिना पास निकलने वालों पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है।