{"_id":"a3b6ee5112338cb08755c59c0cd17c24","slug":"administration-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे लगी अशोक की लाट, नगर आयुक्त देंगे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे लगी अशोक की लाट, नगर आयुक्त देंगे रिपोर्ट
बरेली
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य वीरपाल सिंह यादव के घर के सामने नगर निगम द्वारा बनाए गए द्वार पर भारतीय प्रतीक चिह्न अशोक की लाट लगाए जाने के मामले में कमिश्नर विपिन कुमार द्विवेदी नेे नगर आयुक्त से पूछा है कि इस गेट पर अशोक की लाट कब और कैसे लगाई गई। नगर आयुक्त को इस मामले की जांच कराकर तीन दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट कमिश्नर को देनी होगी।
अमर उजाला ने 29 जनवरी को इस बारे में ‘नेता जी के द्वार पर अशोक की लाट कैसे लगी’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त विपिन कुमार द्विवेदी ने नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव को फोन कर सपा जिलाध्यक्ष के घर के बाहर बनाए गए द्वार पर अशोक की लाट लगाए जाने के बारे में पूछताछ की। नगर आयुक्त ने बताया कि मंडलायुक्त ने नगर निगम द्वारा बनाए गए द्वार पर अशोक की लाट लगाए जाने के बारे में रिपोर्ट मांगी है। वह एक्सईएन से रिपोर्ट तैयार करा रहे हैं। गेट निर्माण और उस पर अशोक की लाट लगाने के बारे में रिपोर्ट दो से तीन दिन के अंदर मंडलायुक्त को भेज दी जाएगी।
अनाधिकृत है तो हटेगी अशोक की लाट
नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव ने बताया कि गेट पर अशोक की लाट लगने की जानकारी उन्हें नहीं थी। अगर गेट पर भारतीय प्रतीक चिह्न का लगना अनाधिकृत है तो उसे वहां से हटवाया जाएगा। अभी वह पूरे मामले का अध्ययन कर रहे हैं।