फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Administration alert to janta curfew

जनता कफ्यूऱ् को लेकर प्रशासन की तैयारी

Sat, 21 Mar 2020 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Administration alert to janta curfew
बरेली। रविवार को जनता कर्फ्यू को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू की अपील की है। इसके बाद से ही इसे सफल बनाने की तैयारियां चल रही है। हालांकि दो दिनों से सड़कों, दफ्तरों समेत सार्वजनिक जगहों पर भी भीड़ कम दिखाई दे रही है। शनिवार को कलक्ट्रेट और तहसील में सन्नाटा पसरा रहा है। इसे देेखकर लग रहा है कि लोग रविवार को जनता कर्फ्यू के प्रति जागरूक हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि किसी पर दबाव नहीं बनाया जाएगा, लेकिन बेवजह घूमने वालों पर नजर रखी जाएगी। महामारी से लड़ने के लिए पब्लिक को स्वप्रेरणा से ही इसे सफल बनाना है।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए जनता से रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक घरों से न निकलने की अपील की। इसे जनता कर्फ्यू का नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री की अपील के बाद से ही लोगों की सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। शनिवार को सरकारी दफ्तरों, बैंकों और सड़कों पर आमदिनों के मुकाबले बमुश्किल 10 प्रतिशत ही लोग दिखाई दिए। प्रशासन लोगों से लगातार यह अपील कर रहा है कि इस महामारी से निपटने के लिए जनता को खुद प्रेरित होना होगा। पब्लिक को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है कि बिना उसके सहयोग के इस जंग को जीत पाना संभव नहीं है। प्रशासनिक उच्चाधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस को लेकर घबराने की नहीं, बल्कि बचाव और जागरूक होने की जरूरत है। डीएम नितीश कुमार का कहना है कि रविवार के दिन सड़कों पर बेवजह घूमने वालों पर निगाह रखी जाएगी। आमजन को चाहिए कि वह प्रशासन से जारी निर्देशों और प्रबंधों में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed