{"_id":"667a21e47ac4c6ce020ee36c","slug":"adityas-partner-reached-adg-office-told-about-the-loss-bareilly-news-c-4-bly1015-426960-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एडीजी दफ्तर पहुंचा आदित्य का साझीदार, बताया डेढ़ करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एडीजी दफ्तर पहुंचा आदित्य का साझीदार, बताया डेढ़ करोड़ का नुकसान
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड में अब आदित्य उपाध्याय का साझीदार राजस्थान निवासी टाइल्स कारोबारी शुभ अजमेरा सामने आया है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री के सिफारिशी पत्र के साथ एडीजी व एसएसपी कार्यालय पहुंचे अजमेरा ने शिकायत की है कि तोड़फोड़ में उसका डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है। उसने आरोपियों से इस रकम की वसूली कराने की मांग की है।
राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ निवासी शुभ अजमेरा ने खुद को विष्णुधाम कॉलोनी स्थित दुकान का मालिक बताते हुए कहा कि 22 जून की सुबह राणा गौरीशंकर, राजीव राणा व उनके साथी बुलडोजर लेकर वहां पहुंचे। जमकर तोड़फोड़ और फायरिंग की। इस दौरान उसके मार्बल व अन्य सामान सामान भी तोड़ दिए। बताया कि उसने अपनी सारी पूंजी लगाकर और 70 लाख रुपये कर्ज लेकर यह कारोबार शुरू किया था। इस बवाल से उसे डेढ़ करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो गया है। उसके सामने आत्महत्या करने जैसी स्थिति है।
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर शुभ अजमेरा की सिफारिश की है। शुभ अजमेरा ने इस पत्र की प्रतिलिपि के साथ अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा। केंद्रीय मंत्री ने पत्र में लिखा है कि शुभ उनके निर्वाचन क्षेत्र के निवासी हैं। वह बरेली में रहकर टाइल्स का व्यापार कर रहे थे। कुछ असामाजिक तत्वों ने वहां बुलडोजर चला दिया। इससे शुभ का काफी नुकसान हो गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी कराकर नुकसान की भरपाई कराएं। ब्यूरो