{"_id":"5f651af18ebc3ef470494130","slug":"adg-trapped-in-jam-breath-of-officers-stuck-rebuke-bareilly-news-bly420217596","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसे एडीजी तो अटकीं अफसरों की सांसें, लगी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसे एडीजी तो अटकीं अफसरों की सांसें, लगी फटकार
विज्ञापन
जाम से होकर निकलते एडीजी व अन्य पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपुला और लाल फाटक पर निर्माण कार्य की वजह से अव्यवस्था देखकर नाराज हुए एडीजी
विज्ञापन
सिविल पुलिस को लगाकर जाम हटवाने का आदेश, सेतु निगम के अफसरों से कहा- फालतू मैटेरियल हटवाएं
बरेली। शहर में चौपुला और लाल फाटक जैसे व्यस्त स्थानों पर निर्माण कार्य की वजह से रोजाना जाम लग रहा है। जन समस्या व यातायात पुलिस का कामकाज देखने के लिए एडीजी ने दोनों जगह हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। चौपुला पर वह रेलवे कॉलोनी रोड से पैदल आते वक्त खुद जाम में फंसे तो अफसरों की सांसें अटक गईं। एडीजी ने जाम की समस्या खत्म करने के बिंदुवार कई निर्देश दिए। उन्होंने दोनों जगह सेतु निगम के अधिकारियों को सड़क पर फालतू में डाले गए रेत-बजरी के ढेर हटवाने को कहा। वहीं नए एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक से शहर में जाम वाले स्थानों की डिटेल मांगी है।
एडीजी अविनाश चंद्र शुक्रवार की सुबह दस बजे चौपुला चौराहे पहुंचे। यहां एसएसपी, एसपी सिटी व एसपी ट्रैफिक समेत कई अधिकारी पहले से मौजूद थे। चौपुला चौराहे पर व्यवस्था देखने के बाद एडीजी रेलवे कॉलोनी रोड की ओर पैदल निकले। इन दिनों इसी रास्ते से कार व टेंपो जैसे वाहन भी निकाले जा रहे हैं, जो एडीजी के निरीक्षण के वक्त बंद करा दिए गए थे। रेलवे कॉलोनी रोड को पैदल ही पार करके एडीजी सिटी स्टेशन की ओर निकले और वहां से चौपुला की ओर वापस चल दिए। इस रोड पर ट्रैफिक बंद नहीं कराया गया था। इसलिए एडीजी व अन्य अफसरों का जत्था आगे आकर जाम में फंस गया।
विज्ञापन
एडीजी के आगे जाम देखकर पुलिस अफसरों की सांसें गले में अटक गईं। आननफानन में रास्ता खुलवाया गया। एडीजी ने भी इस पर नाराजगी जताई। एसपी ट्रैफिक से कहा कि उनके दौरे के वक्त ऐसा हाल है तो दिन भर जनता कितना जाम झेलती होगी। फटकार लगाई कि जल्दी ही व्यवस्था को दुरुस्त करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौपुला के बाद चौकी चौराहा होते हुए एडीजी लाल फाटक रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे। वहां भी निर्माण कार्य के चलते साइडलेन पर जाम लगा था पर पुलिस ने एडीजी के पहुंचने से पहले ही स्थिति सुधार ली थी। एडीजी ने वहां सड़क पर जगह-जगह लगे बजरी व निर्माण सामग्री के ढेर देखे तो सेतु निगम के अफसरों को बुलाकर बात की। कहा, निर्माण कार्य रात में कराएं तो बेहतर रहेगा।
एडीजी ने इन बिंदुओं पर दिए निर्देश
- - सेतु निगम के एई से निर्माण अवधि की जानकारी ली। उनसे कहा कि अनावश्यक सामान सड़क पर न डालें। जनता व वाहनों के निकलने को भी रास्ता दें। साथ ही व्यस्त समय में काम कराने से बचें और रात में ज्यादा काम कराएं।
- - चौपुला व लाल फाटक की सर्विस लेन ठीक कराने को कहा ताकि लोगों को राह निकलने में असुविधा न हो।
- - एसएसपी व उनकी टीम को निर्देश दिए कि केवल ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी पर न छोड़ें। जाम की समस्या दूर कराने के लिए थानों की चीता मोबाइल, यूपी 112 व सिविल पुलिस को भी काम पर लगाएं।
- - एडीजी ने एसपी ट्रैफिक से कहा कि लंबी ड्यूटी करने से स्टाफ ऊब सकता है। जाम प्वाइंट पर चार-चार घंटे की ड्यूटी लगाई जाए। साथ ही जाम की समस्या खत्म करने को अन्ुभवी सिपाहियों व होमगार्डों से भी सलाह लें।
- - एडीजी ने ट्रैफिक पुलिस स्टाफ से भी संवाद किया। उनके बैठने के लिए शेड, पेयजल, मास्क जैसी सहूलियतों पर बात की। अधिकारियों से कहा कि इन समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करें तभी स्टाफ पूरे मन से जनता की सेवा कर सकेगा। यातायात स्टाफ का उत्साहवर्धन किया कि वह बेहतर काम कर रहे हैं। इसी को थोड़ा और सुनियोजित तरीके से करना है ताकि जनता को राहत मिल सके।
एसएसपी ने मांगी जाम प्वाइंट की लिस्ट
एडीजी के निर्देश के साथ ही नवागत एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार से शहर व बाहरी क्षेत्र के उन प्वाइंट की लिस्ट तलब की जहां अक्सर जाम लगता है। एसएसपी ने साफ कहा कि शहर से वह अच्छी तरह परिचित हैं। खुद घूमकर जाम वाले प्वाइंट पर पुलिस की चुस्ती चेक करेंगे। जहां गड़बड़ी मिली वहां कार्रवाई की जाएगी। एसपी ट्रैफिक से कहा कि जाम की समस्या का जल्दी ही स्थायी समाधान निकाला जाए।
सेतु निगम के अधिकारियों से ज्यादा काम रात में करने व सड़क से फालतू का निर्माण संबंधी सामान हटवाने को कहा गया है। एसएसपी से कहा है कि फोर्स की उपलब्धता के आधार पर स्टाफ की ड्यूटी 12 घंटे से कम करके चार या आठ घंटे करें। जनता को भी पुलिस का सहयोग करते हुए नियमों का पालन करना चाहिए। - अविनाश चंद्र, एडीजी जोन
विज्ञापन
सिविल पुलिस को लगाकर जाम हटवाने का आदेश, सेतु निगम के अफसरों से कहा- फालतू मैटेरियल हटवाएं बरेली। शहर में चौपुला और लाल फाटक जैसे व्यस्त स्थानों पर निर्माण कार्य की वजह से रोजाना जाम लग रहा है। जन समस्या व यातायात पुलिस का कामकाज देखने के लिए एडीजी ने दोनों जगह हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। चौपुला पर वह रेलवे कॉलोनी रोड से पैदल आते वक्त खुद जाम में फंसे तो अफसरों की सांसें अटक गईं। एडीजी ने जाम की समस्या खत्म करने के बिंदुवार कई निर्देश दिए। उन्होंने दोनों जगह सेतु निगम के अधिकारियों को सड़क पर फालतू में डाले गए रेत-बजरी के ढेर हटवाने को कहा। वहीं नए एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक से शहर में जाम वाले स्थानों की डिटेल मांगी है।
एडीजी अविनाश चंद्र शुक्रवार की सुबह दस बजे चौपुला चौराहे पहुंचे। यहां एसएसपी, एसपी सिटी व एसपी ट्रैफिक समेत कई अधिकारी पहले से मौजूद थे। चौपुला चौराहे पर व्यवस्था देखने के बाद एडीजी रेलवे कॉलोनी रोड की ओर पैदल निकले। इन दिनों इसी रास्ते से कार व टेंपो जैसे वाहन भी निकाले जा रहे हैं, जो एडीजी के निरीक्षण के वक्त बंद करा दिए गए थे। रेलवे कॉलोनी रोड को पैदल ही पार करके एडीजी सिटी स्टेशन की ओर निकले और वहां से चौपुला की ओर वापस चल दिए। इस रोड पर ट्रैफिक बंद नहीं कराया गया था। इसलिए एडीजी व अन्य अफसरों का जत्था आगे आकर जाम में फंस गया।
विज्ञापन
एडीजी के आगे जाम देखकर पुलिस अफसरों की सांसें गले में अटक गईं। आननफानन में रास्ता खुलवाया गया। एडीजी ने भी इस पर नाराजगी जताई। एसपी ट्रैफिक से कहा कि उनके दौरे के वक्त ऐसा हाल है तो दिन भर जनता कितना जाम झेलती होगी। फटकार लगाई कि जल्दी ही व्यवस्था को दुरुस्त करा लें।
विज्ञापन
चौपुला के बाद चौकी चौराहा होते हुए एडीजी लाल फाटक रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे। वहां भी निर्माण कार्य के चलते साइडलेन पर जाम लगा था पर पुलिस ने एडीजी के पहुंचने से पहले ही स्थिति सुधार ली थी। एडीजी ने वहां सड़क पर जगह-जगह लगे बजरी व निर्माण सामग्री के ढेर देखे तो सेतु निगम के अफसरों को बुलाकर बात की। कहा, निर्माण कार्य रात में कराएं तो बेहतर रहेगा।
एडीजी ने इन बिंदुओं पर दिए निर्देश
- - सेतु निगम के एई से निर्माण अवधि की जानकारी ली। उनसे कहा कि अनावश्यक सामान सड़क पर न डालें। जनता व वाहनों के निकलने को भी रास्ता दें। साथ ही व्यस्त समय में काम कराने से बचें और रात में ज्यादा काम कराएं।
- - चौपुला व लाल फाटक की सर्विस लेन ठीक कराने को कहा ताकि लोगों को राह निकलने में असुविधा न हो।
- - एसएसपी व उनकी टीम को निर्देश दिए कि केवल ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी पर न छोड़ें। जाम की समस्या दूर कराने के लिए थानों की चीता मोबाइल, यूपी 112 व सिविल पुलिस को भी काम पर लगाएं।
- - एडीजी ने एसपी ट्रैफिक से कहा कि लंबी ड्यूटी करने से स्टाफ ऊब सकता है। जाम प्वाइंट पर चार-चार घंटे की ड्यूटी लगाई जाए। साथ ही जाम की समस्या खत्म करने को अन्ुभवी सिपाहियों व होमगार्डों से भी सलाह लें।
- - एडीजी ने ट्रैफिक पुलिस स्टाफ से भी संवाद किया। उनके बैठने के लिए शेड, पेयजल, मास्क जैसी सहूलियतों पर बात की। अधिकारियों से कहा कि इन समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करें तभी स्टाफ पूरे मन से जनता की सेवा कर सकेगा। यातायात स्टाफ का उत्साहवर्धन किया कि वह बेहतर काम कर रहे हैं। इसी को थोड़ा और सुनियोजित तरीके से करना है ताकि जनता को राहत मिल सके।
एसएसपी ने मांगी जाम प्वाइंट की लिस्ट
एडीजी के निर्देश के साथ ही नवागत एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार से शहर व बाहरी क्षेत्र के उन प्वाइंट की लिस्ट तलब की जहां अक्सर जाम लगता है। एसएसपी ने साफ कहा कि शहर से वह अच्छी तरह परिचित हैं। खुद घूमकर जाम वाले प्वाइंट पर पुलिस की चुस्ती चेक करेंगे। जहां गड़बड़ी मिली वहां कार्रवाई की जाएगी। एसपी ट्रैफिक से कहा कि जाम की समस्या का जल्दी ही स्थायी समाधान निकाला जाए।सेतु निगम के अधिकारियों से ज्यादा काम रात में करने व सड़क से फालतू का निर्माण संबंधी सामान हटवाने को कहा गया है। एसएसपी से कहा है कि फोर्स की उपलब्धता के आधार पर स्टाफ की ड्यूटी 12 घंटे से कम करके चार या आठ घंटे करें। जनता को भी पुलिस का सहयोग करते हुए नियमों का पालन करना चाहिए। - अविनाश चंद्र, एडीजी जोन