फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ADG invoiced several policemen's bikes

एडीजी ने पुलिस वालों की कई बाइकों के कराए चालान

Tue, 26 May 2020 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
ADG invoiced several policemen's bikes
पुलिस को दिशा निर्देश देते एडीजी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

ईदगाह पर जाकर अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

विज्ञापन
बरेली। एडीजी ने शहर के साथ ही बदायूं के कई हॉटस्पॉट क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने मस्जिदों और ईदगाहों पर भी सुरक्षा के इंतजाम देखे। बाइकों पर दो पुलिस वालों को जाते देख फटकार लगाई और उनके चालान कराए।
एडीजी का काफिला सुबह चौपुला होते हुए बाकरगंज ईदगाह पहुंचा। यहां उन्होंने अधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद भमोरा थाने का निरीक्षण कर बदायूं चले गए। वहां पुलिस अधिकारियों के साथ हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जायजा लिया। रास्ते में एडीजी को कई जगह बाइक पर तीन लोग जाते दिखे। उन्हें रोककर ऐसा न करने की हिदायत दी। कुछ जगह पुलिसकर्मी भी एक बाइक पर दो-दो जाते मिले। इनकी बाइकों का चालान कराया।
विज्ञापन

डीआईजी ने किया पीलीभीत का दौरा

डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने ईद पर सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लेने के लिए पीलीभीत का दौरा किया। इससे पहले उन्होंने सेटेलाइट चौराहे पर रुककर प्रवासी मजदूरों के आने-जाने की व्यवस्था देखी। उन्होंने मजदूरों से बात भी की। कुछ मजदूरों ने बसें उपलब्ध न होने की शिकायत की तो डीआईजी ने उन्हें इस बारे में परिवहन निगम के अधिकारियों से बात करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed