{"_id":"68dee248e74742fb8905e8fa","slug":"additional-sleeper-and-ac-third-class-coaches-will-be-installed-in-48-trains-bareilly-news-c-4-1-bly1032-738280-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 48 ट्रेनों में लगेंगे स्लीपर व एसी तृतीय श्रेणी के अतिरिक्त कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 48 ट्रेनों में लगेंगे स्लीपर व एसी तृतीय श्रेणी के अतिरिक्त कोच
विज्ञापन
बरेली। रेलवे त्योहारी सीजन में बरेली होते हुए गुजरने वाली लंबी दूरी की अप-डाउन 48 ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाएगा। मंडल मुख्यालय ने 10 अक्तूबर तक सभी कोचिंग डिपो से स्लीपर और एसी तृतीय श्रेणी के कोचों की उपलब्धता के बारे में सूचना मांगी है।
इस त्योहारी सीजन में रेलवे बरेली होते हुए लंबी दूरी की अप-डाउन 52 से ज्यादा त्योहार विशेष गाड़ियों का संचालन कर रहा है। इसके बाद भी यात्री नियमित ट्रेनों को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। नियमित गाड़ियां बुकिंग खुलते ही कुछ ही देर में नो रूम होने के कारण वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा।
ऐसे में रेलवे ने 48 नियमित गाड़ियों में स्लीपर और एसी तृतीय श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। दिवाली से पहले 15 अक्तूबर तक इन गाड़ियों का संचालन अतिरिक्त कोच के साथ करने की योजना है। उत्तर रेलवे दिल्ली, मुरादाबाद, अंबाला और पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर, गोरखपुर, लखनऊ मंडल ने अतिरिक्त कोचों की संख्या जुटा ली है। संवाद