फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Action will be taken for violating the order to close primary schools

Bareilly News: प्राइमरी स्कूल बंद करने के आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Tue, 09 Jul 2024 07:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken for violating the order to close primary schools
बरेली। बारिश से जन-धन हानि रोकने, पीड़ितों को सुरक्षा व सहायता मुहैया कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने वर्चुअल बैठक की। स्कूल बंद करने के आदेश का उल्लंघन करने वाले सरकारी व निजी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। घरों में बारिश का पानी न भरे, इसके लिए ड्रेनेज खोलने, अवैध निर्माण या कब्जे हटवाने के लिए कहा। बाढ़ की आशंका पर बचाव कार्य के लिहाज से इमरजेंसी टाॅर्च, रेन कोट, रस्सा, ग्लव्स, गम बूट आदि की व्यवस्था तहसीलों के स्टाेर इंचार्ज, ग्राम प्रधान करें। नाविक और गोताखोरों की भी सूची तैयार रखें। बिजली गिरने से बचाव के उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करें। कच्चे घर गिरने पर संबंधित को तत्काल जरूरी सहायता मुहैया कराई जाए। स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता के निर्देश दिए। कहा कि मोहर्रम के जुलूस/कांवड़ यात्रा संबंधी अनुमति मजिस्ट्रेट स्तर पर लंबित न रहें। रामगंगा, किच्छा नदी से सटे गांवों में बढ़ते जलस्तर पर सतर्कता बरतने के लिए कहा। बाढ़ के संबंध में 0581-2428188, 0581-2422202 नंबरों पर सूचना दी जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed