फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   action taken against 36 policemen for violating traffic rules in Bareilly

Bareilly News: यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, 36 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, 63 वाहन सीज

Mon, 13 Jan 2025 10:19 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Jan 2025 10:19 AM IST
सार

बरेली में यातायात नियमों का उल्लंघन पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ गया। एसएसपी के निर्देश पर रविवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत 36 पुलिसकर्मियों के वाहनों का चालान काटा गया। 

विज्ञापन
action taken against 36 policemen for violating traffic rules in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में यातायात पुलिस ने रविवार को शहर में व्यापक स्तर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस लाइन गेट से शुरू किए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 36 पुलिसकर्मियों के वाहनों का चालान किया गया। शहर में अलग-अलग स्थानों पर 63 नाबालिग भी वाहन चलाते पकड़े गए। इन वाहनों को सीज कर दिया गया। 

विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन और एसपी ट्रैफिक अकमल खान के नेतृत्व में अभियान के दौरान नो पार्किंग में खड़े 612, ओवरस्पीड में 257 वाहनों का चालान किया गया। रॉग साइड वाहन चलाने पर 228, मोडिफाइड साइलेंसर में 58 वाहनों का चालान किया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने पर 1532 और बिना सीट बेल्ट कार चलाने पर 287 चालान किए गए। 

विज्ञापन

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ शनिवार रात जिलेभर में अभियान चलाया गया। इस दौरान 3,795 वाहनों की जांच कर 811 का चालान किया गया। 61 वाहन सीज भी किए गए। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 125 लोगों पर कार्रवाई की गई। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। 

इस दौरान 330 लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। वाहनों में बैठकर शराब पीने की आशंका में 1108 चार पहिया वाहनों को चेक किया गया। 55 वाहनों का चालान और 05 को सीज किया गया। बारादरी थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 47, नवाबगंज में 42 और फतेहगंज में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 36 लोगों को पकड़ा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed