{"_id":"5d4dd03e8ebc3e6cd11bc3b1","slug":"actident-bareilly-news-bly371902260","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों ने प्रधान के भाई को थाने में बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों ने प्रधान के भाई को थाने में बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरनिया। थाना क्षेत्र के गुनाहट्टू गांव में खुली मीट शॉप को बंद कराने गए सिपाहियों ने ऐतराज जताने पर प्रधान के भाई को पकड़ लिया। उन्होंने उसे थाने लाकर जमकर पीटा। इससे उसके गुप्तांग पर गंभीर चोट लग गई। निजी अस्पताल में भर्ती कराये गए पीड़ित की हालत में अब सुधार है। देर रात एसएसपी के निर्देश पर सीओ बहेड़ी मौके पर जांच को पहुंचे।
गुनाहट्टू गांव में अशरफ ने मुर्गा मीट की नई दुकान खोली है। शुक्रवार को किसी ने इंस्पेक्टर को कॉल करके शिकायत की कि बिना अनुमति के दुकान खोलकर सावन माह में मीट बेचा जा रहा है। इस पर थाने के दो सिपाही शुक्रवार शाम गांव में पहुंचे। यहां उन्होंने अशरफ को दुकान बिना अनुमति खोलने पर हड़काया। आरोप है कि सिपाहियों ने अशरफ से कहा कि पांच हजार रुपये दे दो, वो मामला खत्म कर देंगे। तब प्रधान अहमद नवी के भाई गुलाम रसूल मौके पर आ गए। उन्होंने सिपाहियों का विरोध किया। कहा कि कोई रिश्वत नहीं दी जाएगी। बताते हैं कि इतना सुनते ही सिपाही आगबबूला हो गए। कहा कि तू ज्यादा नेतागिरी कर रहा है। सिपाहियों ने अशरफ को वहीं छोड़ गुलाम रसूल को पकड़ लिया और थाने ले आए। आरोप है कि थाने में अशरफ को इतनी निर्ममता से पीटा कि उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट लग गई। वह चीखकर बेहोश हो गए तो सिपाहियों के हाथपैर फूल गए। तब पुलिस ही उसे लेकर भोजीपुरा के निजी अस्पताल आई। यहां पीछे से परिवार के लोग पहुंच गए। प्रधान ने सिपाहियों पर गंभीर आरोप लगाकर एसएसपी व अन्य अधिकारियों से शिकायत की।
एसएसपी के निर्देश पर सीओ बहेड़ी आलोक अग्रहरि मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रधान समेत अन्य ग्रामीणों से बात की और डॉक्टरों से घायल का हाल पूछा। उन्होंने बताया कि घायल की हालत ठीक है। वे गांव और थाने में जाकर पूरे मामले की गहनता से जांच करेंगे। कहा कि अगर सिपाहियों का दोष मिला तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।