फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   actident

देर रात घर लौट रहा मजदूर ट्रांसफार्मर से चिपक गया, सुबह पड़ी मिली लाश

Mon, 29 Jul 2019 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
actident
बरेली। देर रात घर लौट रहे एक मजदूर की ट्रांसफार्मर से फैले करंट की चपेट आकर मौत हो गई। रात भर उसकी लाश सड़क किनारे पड़ी रही। सुबह मोहल्ले वालों ने शव देखा तो हल्ला मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजने के बाद मजदूर के परिवार वालों को सूचना दी।
विज्ञापन

कटरा चांद खां में रहने वाले 40 वर्षीय पप्पू मौर्य करीब एक साल से जोगी नवादा में गल्ला मंडी निवासी मुन्ना लाल के मकान में किराए पर रह रहे थे। मुन्ना किराने की दुकानों पर मजदूरी करते थे। मकान के बराबर में ही एक ट्रांसफार्मर लगा है। मुन्ना लाल के मुताबिक शनिवार रात पप्पू देर रात घर लौट रहे थे। सुबह करीब छह बजे लोगों ने पप्पू को मृत अवस्था में ट्रांसफार्मर के न्यूट्रल वायर से चिपका पड़ा पाया तो शोर मच गया। पप्पू की कमर से ऊपर का बायां शरीर कंधे से नीचे जल चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तुरंत वहां से हटवाया और पप्पू के परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पप्पू की मां ने बताया कि वह गृह कलह के चलते अलग रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed