15 हजार लोगों के लिए निजी स्कूल सहित अन्य भवनों का अधिग्रहण
14 दिन तक क्वारंटीन करने के साथ भोजन का भी करना है इंतजाम
विज्ञापन
एक-दो दिन में आना शुरू हो जाएंगे प्रवासी मजदूर सहित अन्य लोग
बरेली। दूसरे प्रांतों से आने वाले करीब 15 हजार लोगों को क्वारंटीन करने के लिए प्रशासन ने निजी स्कूल, बैंक्वेंट हाल सहित सरकारी और प्राइवेट भवनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। जिले भर में 60 से ज्यादा बिल्डिंग को प्रशासन अपनी सुपुर्दगी में ले रहा है, ताकि 14 दिनों के लिए हजारों लोगों को आसानी से रोका जा सके। इन्हें ठहराने के साथ खान-पान का इंतजाम भी किया जा रहा है। एसडीएम प्रशासन सभी तहसीलों से अधिग्रहीत किए गए भवनों का ब्योरा एकत्र कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित दूसरे प्रांतों में फंसे यूपी के लोगों को वापस लाने की घोषणा कर चुके हैं। जिले की सभी छह तहसीलों में ढाई-ढाई हजार बाहर से आने वाले लोगों को ठहराने का इंतजाम किया जा रहा है। इसके लिए सरकारी और निजी स्कूल के साथ बैंक्वेंट हाल सहित दूसरे भवनों का भी अधिग्रहण कर लिया गया है। एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह का कहना है कि अधिग्रहण किए गए भवन शहर के पास ही रखे गए हैं, ताकि क्वारंटीन रहने के दौरान उसके भोजन सहित दूसरी जरूरी चीजों की आपूर्ति आसानी से की जा सके। इससे पहले दूसरे राज्यों के 68 और हरियाणा से आए 468 लोग हरूनगला, फ्यूचर कालेज सहित दूसरे शेल्टर होम में क्वारंटाइन हैं।
विज्ञापन
सदर तहसील प्रशासन ने इन भवनों का किया है कि अधिग्रहण
राधामाधव स्कूल, चाइल्ड केयर बिशप कॉनरॉड, सोबती पब्लिक स्कूल ग्रीन पार्क, जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर, चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल, बीबीएल पब्लिक स्कूल, रीजनल कालेज, महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेक्रेंड्री स्कूल, ज्योति कालेज आफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नॉलोजी, रिक्खी सिहं गर्ल्स इंटर कालेज मॉडल टाउन, बुडरो सीनियर सेंकेंडरी स्कूल और जीआरएम स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन
‘बाहर से आने वाले हजारों लोगों को क्वारंटाइन करने के लिए निजी व सरकारी दोनों ही भवनों को चिह्नित कराया जा रहा है। सभी एसडीएम से इसकी रिपोर्ट भी मांग ली गई है।’
- वीके सिंह, एडीएम प्रशासन
एक-दो दिन में आना शुरू हो जाएंगे प्रवासी मजदूर सहित अन्य लोग बरेली। दूसरे प्रांतों से आने वाले करीब 15 हजार लोगों को क्वारंटीन करने के लिए प्रशासन ने निजी स्कूल, बैंक्वेंट हाल सहित सरकारी और प्राइवेट भवनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। जिले भर में 60 से ज्यादा बिल्डिंग को प्रशासन अपनी सुपुर्दगी में ले रहा है, ताकि 14 दिनों के लिए हजारों लोगों को आसानी से रोका जा सके। इन्हें ठहराने के साथ खान-पान का इंतजाम भी किया जा रहा है। एसडीएम प्रशासन सभी तहसीलों से अधिग्रहीत किए गए भवनों का ब्योरा एकत्र कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित दूसरे प्रांतों में फंसे यूपी के लोगों को वापस लाने की घोषणा कर चुके हैं। जिले की सभी छह तहसीलों में ढाई-ढाई हजार बाहर से आने वाले लोगों को ठहराने का इंतजाम किया जा रहा है। इसके लिए सरकारी और निजी स्कूल के साथ बैंक्वेंट हाल सहित दूसरे भवनों का भी अधिग्रहण कर लिया गया है। एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह का कहना है कि अधिग्रहण किए गए भवन शहर के पास ही रखे गए हैं, ताकि क्वारंटीन रहने के दौरान उसके भोजन सहित दूसरी जरूरी चीजों की आपूर्ति आसानी से की जा सके। इससे पहले दूसरे राज्यों के 68 और हरियाणा से आए 468 लोग हरूनगला, फ्यूचर कालेज सहित दूसरे शेल्टर होम में क्वारंटाइन हैं।
सदर तहसील प्रशासन ने इन भवनों का किया है कि अधिग्रहण
राधामाधव स्कूल, चाइल्ड केयर बिशप कॉनरॉड, सोबती पब्लिक स्कूल ग्रीन पार्क, जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर, चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल, बीबीएल पब्लिक स्कूल, रीजनल कालेज, महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेक्रेंड्री स्कूल, ज्योति कालेज आफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नॉलोजी, रिक्खी सिहं गर्ल्स इंटर कालेज मॉडल टाउन, बुडरो सीनियर सेंकेंडरी स्कूल और जीआरएम स्कूल।‘बाहर से आने वाले हजारों लोगों को क्वारंटाइन करने के लिए निजी व सरकारी दोनों ही भवनों को चिह्नित कराया जा रहा है। सभी एसडीएम से इसकी रिपोर्ट भी मांग ली गई है।’
- वीके सिंह, एडीएम प्रशासन