फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Acquisition of 117 hectares of land for the township; farmers paid 560 crore.

Bareilly News: टाउनशिप के लिए 117 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण, किसानों को 560 करोड़ रुपये का किया भुगतान

Sat, 08 Aug 2026 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 08 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Acquisition of 117 hectares of land for the township; farmers paid 560 crore.
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) पीलीभीत बाइपास रोड पर एक आधुनिक टाउनशिप विकसित कर रहा है। इस परियोजना के लिए प्राधिकरण ने 117 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया है। किसानों को भूमि के बदले लगभग 560 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

बीडीए के अनुसार ग्राम कुम्हरा, नवदिया कुर्मियान, अडूपुरा जागीर, आसपुर खूबचंद, वरकापुर, हरहरपुर, कलापुर, अहिलादपुर और मोहरिया में 258 बैनामों के माध्यम से भूमि क्रय की प्रक्रिया पूरी की गई है। बीडीए ने बताया कि भुगतान पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप किया गया है। इससे परियोजना के प्रति किसानों का भरोसा बढ़ा है। प्रस्तावित टाउनशिप में सुव्यवस्थित आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्र होंगे। इसमें चौड़ी सड़कें, पार्क, हरित क्षेत्र और आधुनिक जलापूर्ति व्यवस्था भी शामिल होगी। सीवरेज, वर्षा जल निकासी, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट और विद्युत आपूर्ति जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। सामुदायिक केंद्र, स्वास्थ्य एवं शिक्षा संस्थानों के लिए भूमि तथा खेल सुविधाएं भी होंगी।
विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने कहा कि इससे जिले की बढ़ती आवासीय जरूरतें पूरी होंगी। पीलीभीत बाइपास क्षेत्र निवेश और व्यावसायिक गतिविधियों का नया केंद्र बनेगा। यह परियोजना रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देगी। आसपास के क्षेत्रों में भी आधारभूत ढांचे का तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed