फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Achievements highlighted as the Modi government completes 12 years at the Centre.

Bareilly News: केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं

Thu, 11 Jun 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 11 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Achievements highlighted as the Modi government completes 12 years at the Centre.
बहेड़ी। केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार को दिल्ली से बहेड़ी आकर पूजा-अर्चना की। जनसंपर्क किया। ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने जनता को सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

केंद्र के वाणिज्य एवं उद्योग और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार दोपहर बाद करुणानिधान अनंत रूप विभूषित परम पूज्य गुरुदेव महाराज मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की। केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर विश्वास, विकास, जनकल्याण के लिए विशेष संपर्क अभियान के तहत संजीव मित्तल के प्रतिष्ठान पर जनसंपर्क किया। गरीबपुरा, संतोष गौटिया, भिल्लैया और पचपेड़ा में जनसंपर्क के साथ गंगा राम मौर्य, दलपत सिंह गुर्जर, छत्रपाल गुर्जर आदि कार्यकर्ताओं के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, गन्ना समिति निदेशक सरदार मेजर सिंह, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा , नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख शेरगढ़ भूपेंद्र कुर्मी, निर्भय गुर्जर ,अंकित शुक्ला, आलोक गंगवार, रवि मल्होत्रा, अक्षय मंगलम, सचिन प्रजापति, शक्ति गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। भिलैया गांव में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना। क्षेत्र के लोगों ने गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा उठाया। केसर चीनी मिल की जमीन की नीलामी कम कीमत पर कराए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा, डबल इंजन की सरकार ने विकास का पहिया तेजी के साथ चलाया। इसके कारण विकास की गंगा प्रवाहित हुई। उन्होंने मोदी सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल का व्याख्यान करते हुए कहा कि चाहे अर्थनीति हो, विदेश नीति हो या फिर नीचे के पायदान के व्यक्ति के विकास की बात हो, सभी क्षेत्रों में समानता के साथ कार्य किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed