फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused was banished from the district and the police left him at the Pilibhit border

Bareilly News: बवाल के आरोपी आसिफ को किया जिला बदर, पीलीभीत सीमा पर छोड़कर आई पुलिस

Tue, 14 Oct 2025 06:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Oct 2025 06:41 PM IST
सार

बरेली में बवाल के आरोपी आसिफ उर्फ आशू को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने जिला बदर कर दिया। उसे चेतावनी दी गई है कि अगर वह छह महीने से पहले जिले में आया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
accused was banished from the district and the police left him at the Pilibhit border
पुलिस ने आरोपी को पीलीभीत जिले में छोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में अक्सर झगड़े और बलवा कर माहौल खराब करने वाले खुराफाती आसिफ उर्फ आशू को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने जिला बदर कर दिया है। पुलिस टीम आसिफ को बरेली जिले की सीमा पार कर पीलीभीत जिले की सीमा में छोड़कर लौट आई, उसे तय अवधि तक वापस न लौटने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन


बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र में अक्सर झगड़ा व बलवा करके आसिफ माहौल खराब करता था। जोगी नवादा में दो साल पहले हुए बवाल के मामले में भी आसिफ की भूमिका सामने आई थी। इस बारे में बारादरी पुलिस ने उच्चाधिकारियों के जरिये प्रशासन को रिपोर्ट भेजी थी। जिला मजिस्ट्रेट ने पत्रावली अवलोकन के बाद आसिफ पर लगे आरोपों को सही माना। 
विज्ञापन


छह माह से पहले आया तो होगी कार्रवाई 
उन्होंने आदेश दिया कि जोगी नवादा निवासी आसिफ अली को बरेली जिले की सीमा से छह माह के लिए बाहर कर दिया जाए। बारादरी पुलिस ने आदेश तामील कराया और आसिफ को जिले के बाहर ले जाकर पीलीभीत क्षेत्र में छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आसिफ को चेतावनी दी गई है कि अगर बरेली जिले में छह माह से पहले आएगा तो उसके खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed