फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused took the BDA team hostage and beat up in bareilly

Bareilly News: अवैध निर्माण रोकने पहुंची बीडीए की टीम को बंधक बनाकर पीटा, कॉलोनाइजर समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट

Sat, 05 Oct 2024 07:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Oct 2024 07:05 PM IST
सार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में लाल फाटक के पास बदायूं रोड पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है। बीडीए की टीम अवैध निर्माण को रोकने पहुंची तो उसे बंधक बना लिया गया। आरोप है कि कॉलोनाइजर ने अपने साथियों के साथ मिलकर टीम के साथ मारपीट की। 

विज्ञापन
accused took the BDA team hostage and beat up in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बदायूं रोड पर अवैध निर्माण रोकने पहुंचे बीडीए के दो सुपरवाइजरों को कॉलोनाइजर व उसके बेटे ने अपने छह साथियों के साथ मिलकर बंधक बनाकर पीट दिया। आरोपियों ने टीम के साथ गाली-गलौज भी की। कहा कि पहले एक कॉलोनी तोड़ चुके हो। दूसरी नहीं तोड़ने देंगे। यह कॉलोनी तो हम बनाकर रहेंगे, कहते हुए उनको पीट दिया। कैंट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बारादरी संजयनगर निवासी बीडीए के सुपरवाइजर ओमप्रकाश की ओर से दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक घटना चार अक्टूबर दोपहर तीन बजे की है। वह अपने साथी बच्चन वर्मा के साथ कैंट क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण की रोकथाम के लिए प्रभारी के तौर पर भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान वह बदायूं रोड लाल फाटक पर पहुंचे। जहां पर राजकुमार सिंह बीडीए की बिना स्वीकृति के लगभग 50 बीघा जमीन पर प्लाटिंग कर रहा था। आरोपी एक हजार वर्ग गज पर नौ मीटर ऊंची दीवारों का निर्माण करा रहा था। 
विज्ञापन


डिजिटल अरेस्ट: क्या है ये बला, जिससे आगरा की शिक्षिका की हुई मौत, बरेली में हो चुकी है 32 लाख की ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मौके पर पहुंचे और निर्माण को लेकर जानकारी लेने लगे। इस दौरान आरोपी राजकुमार सिंह ने निर्माणधीन कॉलोनी के अंदर बुलाया और गेट बंद करवा दिया। इसके बाद आरोपी ने अपने बेटे व छह अज्ञात लोगों के साथ मिलकर गाली गलौज कर हाथापाई की। इसके एक घंटे बाद आरोपी ने दरवाजा खोलकर भगा दिया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस जांच में जुटी है। वहीं बीडीए की ओर से कॉलोनीनाइजर को नोटिस भी भेजा गया है, उसके अवैध निर्माण को ध्वस्त करने में बीडीए ने कार्रवाई तेज कर दी है।

पहली कार्रवाई के बाद मानने लगा रंजिश
बीडीए के अधिकारियों के मुताबिक आरोपी कॉलोनीनाइजर पर यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले बदायूं रोड पर ही बीडीए की ओर से चल रहे गेट के निर्माण के सामने राजकुमार सिंह की अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया था। इसके बाद से ही आरोपी रंजिश मान रहा था, आरोपी ने दूसरी कॉलोनी का निर्माण कराने के दौरान भी बीडीए की ओर से स्वीकृति नहीं ली थी। निर्माण के दौरान जब टीम भ्रमण को पहुंची तो हमला कर दिया गया।

पहले भी दिया जा चुका है नोटिस, अब ध्वस्तीकरण की तैयारी
बीडीए ने राजकुमार सिंह की लालफाटक के पास आकाशवाणी-दूरदर्शन केंद्र सामने हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ पहले भी नोटिस जारी किया था। इसको लेकर 18 जून 2022 को नोटिस जारी किया था। इसको लेकर सुनवाई के लिए 30 जून व सात सितंबर को सुनवाई नियत की गई थी। दोनों ही तारीखों पर आरोपी अनुपस्थित रहा। 

इसके बाद निर्माण को ध्वस्त करने का आदेश विभाग की ओर से दिया गया। इस पर सुपरवाइजर बच्चन वर्मा की ओर से आदेश पर रिपोर्ट भी लगाई गई कि बार-बार जाने पर भी निर्माण स्थल पर राजकुमार सिंह नहीं मिला और दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया। अब बीडीए इसके ध्वस्तीकरण के लिए टीम तैयार कर रही है।

बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. ने बताया कि टीम के साथ जो घटना हुई है, रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है, अवैध कब्जे को लेकर नोटिस जारी किया गया है, उसका भी ध्वस्तीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed