फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of stealing earrings arrested in encounter, shot in leg

Bareilly News: कुंडल लूटने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Thu, 09 Oct 2025 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing earrings arrested in encounter, shot in leg
करवाचौथ पर पत्नी को देना चाहता था जेवर, इसलिए अंजाम दी थी वारदात
विज्ञापन

भमोरा। थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला से कुंडल छीनने के आरोपी राजमिस्त्री देवचरा निवासी दिनेश को पुलिस ने चौथे दिन मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से एक तमंचा, कारतूस व खोखे के साथ ही सोने के कुंडल बरामद किए गए। सीसी फुटेज की मदद से पुलिस को कामयाबी मिली। आरोपी ने बताया कि करवाचौथ पर पत्नी को कोई जेवर देना चाहता था तो कुंडल लूट लिए थे।
शनिवार सुबह टहलने निकलीं देवचरा निवासी संगीता गुप्ता से एक ढाबे के पास पीछे से आए युवक ने कुंडल की लूट कर ली थी। एसओ सनी चौधरी ने घटनास्थल से लेकर देवचरा बाजार तक व एक स्कूल में लगे सीसी फुटेज चेक किए। उन्होंने बताया कि संगीता गुप्ता के बताए हुलिये के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। मंगलवार रात पता लगा कि आरोपी पढ़री ढाल पर मौजूद है। पुलिस पहुंची तो आरोपी ने खुद को घिरता देखकर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।
विज्ञापन

बेरोजगारी ने बना दिया लुटेरा
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिनेश निवासी देवचरा बताया। वह गांव लहरावन थाना बहजोई जिला संभल का मूल निवासी निकला। एसओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है। उसने बताया कि काफी समय से राज मिस्त्री का काम नहीं मिल रहा था। बेरोजगारी में खर्च तक नहीं चल पा रहा था। उसे करवाचौथ पर पत्नी को जेवर का गिफ्ट देना था। इसलिए उसने लूट की। सोचा था कि इसे बेचकर नए कुंडल या अंगूठी पत्नी को दे देगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed