फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of shooting farmer arrested in encounter by police in Bareilly

Bareilly News: किसान को गोली मारने का आरोपी जैश मोहम्मद गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान हुआ घायल

Sat, 11 Oct 2025 10:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Oct 2025 10:27 AM IST
सार

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गोलीकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने शुक्रवार शाम एक किसान को गोली मार दी थी। इसके बाद भाग हो गया था। 

विज्ञापन
Accused of shooting farmer arrested in encounter by police in Bareilly
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : पुलिस

विस्तार

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के भौना फॉर्म निवासी किसान गुरनाम सिंह का शुक्रवार रात 11 बजे करीब गांव के ही निवासी जैश मोहम्मद से मामूली विवाद हो गया। जैश मोहम्मद ने तमंचा निकालकर गुरनाम पर गोली चला दी, जो उनके पेट में जा लगी। परिवार के लोगों ने गुरनाम को अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को सूचना दी। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने शनिवार सुबह भौना फॉर्म के पास बाइक से जा रहे जैश मोहम्मद को रोका तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली जैश मोहम्मद के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और बाइक भी बरामद की गई है।

विज्ञापन

पुलिस टीम पर आरोपी ने किया फायर 
सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार जैश मोहम्मद पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया। जांच में पता चला है कि जैश मोहम्मद ने आपसी विवाद के बाद गुरमान सिंह पर गोली चला दी थी, जिससे वह घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed