Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of raping minor student arrested, search continues for others

Bareilly News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Thu, 16 Apr 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 16 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping minor student arrested, search continues for others
भोजीपुरा। नाबालिग छात्रा से दो बार दुष्कर्म के मुख्य आरोपी भैरपुरा खजुरिया निवासी अरशद हैदर उर्फ करन को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक कस्बे की 16 वर्षीय छात्रा मदरसे में कक्षा छह में पढ़ती है। रिपोर्ट के मुताबिक, अरशद हैदर उर्फ करन छात्रा को 19 मार्च को जादौनपुर स्थित कैफे में ले गया था। वहां उसने और उसके दोस्तों ने छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्रा दो अप्रैल को रिजल्ट लेने गई। इस दौरान कस्बावासी चांद छात्रा को उसी कैफे ले गया। वहां करन और उसके दोस्तों ने फिर दुष्कर्म किया। छात्रा ने ताऊ को आपबीती बताई क्योंकि उनके पिता अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन

ये आरोपी हैं नामजद
छात्रा के ताऊ ने भोजीपुरा थाने में अरशद हैदर उर्फ करन, चांद, समीर अहमद, बंटी और कैफे वाले सैफी के अलावा दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि नैनीताल हाईवे के किनारे से करन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको कोर्ट में पेश किया गया, वहां से जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000000

विवाहिता से दुष्कर्म के आरोप में युवक नामजदमीरगंज। हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करने गई विवाहिता से दुष्कर्म के आरोप में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता पति के साथ हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के नमोल थाना क्षेत्र के गांव बाधदर्शन करोड़ा मंदिर में मजदूरी करने गई थीं। वहां राजवीर भी मजदूरी करता है। आरोप है कि सात अप्रैल की दोपहर 12:00 बजे राजवीर विवाहिता के घर में घुस गया। उसकी गर्दन पर चाकू रखकर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। थानाध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed