{"_id":"69793072f4d42d9f05040b7a","slug":"accused-of-pulling-womans-earrings-arrested-in-encounter-bareilly-news-c-4-vns1074-814745-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महिला का कुंडल खींचने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महिला का कुंडल खींचने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 जनवरी को अयूब खां चौराहे पर स्कूटी सवार महिला के कान का झपटा था कुंडल
बरेली। कोतवाली पुलिस ने कैंट इलाका निवासी दिव्यांश वर्मा उर्फ अंकित को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। अंकित ने 19 जनवरी को अयूब खां चौराहे पर एक स्कूटी सवार महिला के कान का कुंडल झपटा था।
कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि चौपुला चौराहे के पास पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में जाते अंकित को रोका तो वह रेलवे कॉलोनी में घुस गया। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली अंकित के पैर में लगी।
घायल अंकित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस व एक खाली खोखा, कान का एक कुंडल, दूसरा कुंडल बेचने से मिले 5570 रुपये, घटना में इस्तेमाल बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। ब्यूरो