फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of obtaining bail fraudulently dies at Safdarjung Hospital.

Bareilly News: फर्जी जमानत लेने के आरोपी की सफदरजंग अस्पताल में मौत

Mon, 03 Aug 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Accused of obtaining bail fraudulently dies at Safdarjung Hospital.
बरेली। सेंट्रल जेल टू में बंद फर्जी जमानत लेने के आरोपी परवेश उर्फ प्रवेश की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी पत्नी परवीन ने पति के साथ साजिश व हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी के वार्ड आठ निवासी परवेश के खिलाफ दो मामले दर्ज थे। उसकी पत्नी ने बताया कि पति अनपढ़ थे। एक दिन वह बेटी का आधार कार्ड बनवाने बरेली में एक वकील के पास आए थे। वकील ने उन्हें धोखे में रखकर एक आरोपी का जमानतदार बना दिया। उनका मूल आधार कार्ड व फोटो आदि भी ले लिया। बताया कि वह आरोपी कई वारंट के बाद भी जब जेल में हाजिर नहीं हुआ तो जमानती के तौर पर उनके पति परवेश के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप लगाया कि इसके बाद एक और मामला उनके पति के खिलाफ दर्ज किया गया। परवीन ने कहा कि पति का स्वास्थ्य खराब था, लेकिन अच्छा उपचार नहीं मिल सका।
विज्ञापन

वर्जन
परवेश 28 जून से बीमार था और उसी दिन उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वहां से बेहतर उपचार के लिए उसे पहले मेरठ और फिर दिल्ली रेफर किया गया था। वहां उसकी मौत हो गई। इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं की गई है। - विपिन मिश्रा, वरिष्ठ अधीक्षक, सेंट्रल जेल टू
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed