{"_id":"6b020f6999c3774cff0e5f62","slug":"accused-of-not-replacing-worn-out-wires-and-poles-sdo-threatened-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-7199-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जर्जर तार और खंभे नहीं बदलने का आरोप, एसडीओ ने धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जर्जर तार और खंभे नहीं बदलने का आरोप, एसडीओ ने धमकाया
Sun, 22 Nov 2026 03:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 22 Nov 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। विभिन्न विभागों की कुल 62 शिकायतों में से तीन का ही निस्तारण कराया जा सका। विद्युत निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से महिला की मौत और एसडीओ की ओर से धमकाने की भी शिकायत मिली। डीएम ने एसडीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
गांव धंतिया के रामनिवास ने डीएम को बताया कि उनके घर के पास से 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन गुजर रही है। उसके तार जर्जर हो गए हैं। पास में लगा बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त है। आरोप है कि विद्युत निगम के कर्मचारियों से कई बार तार और खंभे की मरम्मत कराने की मांग पर भी काम नहीं कराया गया। चार जुलाई को खंभे में अर्थिंग आने से करंट उतरा। करंट की चपेट में आने से उनकी पत्नी गुड्डी देवी की मौत हो गई। अभी भी तार की स्थिति जस-की-तस है। रामनिवास ने दावा किया कि एसडीओ से बात करने पर उन्होंने धमकी दी। इसकी रिकॉर्डिंग उपलब्ध है। कार्रवाई की मांग करते हुए वह दफ्तरों की चक्कर काट रहे हैं लेकिन बैरंग लौटे। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
जिलाधिकारी ने कार्रवाई का भरोसा दिया :
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने रामनिवास को मामले की जांच कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने एसडीओ महेंद्र सिंह की फटकार लगाई और एसडीएम को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डीएम को सर्वाधिक 13 शिकायतें पुलिस, विद्युत निगम की आठ, आपूर्ति विभाग की सात व अन्य शिकायतें मिलीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी है। इस दौरान एसडीएम निधि शुक्ला, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, परियोजना निदेशक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, सीओ अजय कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद डीएम ने तहसील परिसर में बने ईवीएम प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया।
00000
ये भी रहीं शिकायतें
गांव विलासनगर में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को जांच के निर्देश दिए। नगरिया कल्याणपुर में श्मशान की भूमि पर कब्जे की शिकायत पर तहसीलदार को कार्रवाई के लिए कहा। हुरहुरी में इंटरलॉकिंग और खानपुर मोहल्ले में राशन कार्ड में दो यूनिट बढ़वाने की मांग की गई। डीएम के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी ने मौके पर ही राशन कार्ड में दोनों सदस्यों के नाम जुड़वा दिए।
0000000000000
तहसील परिसर में शेष सड़क निर्माण की मांगमीरगंज। तहसील परिसर में सड़क निर्माण कार्य पूरा होने पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम का आभार जताया। अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय ने शनिवार को डीएम को पत्र सौंपकर धन्यवाद किया। साथ ही तहसील परिसर में शेष 10 फीसदी हिस्से में भी सड़क निर्माण की मांग की। निर्माण के लिए डीएम की ओर से धनराशि उपलब्ध कराई गई थी। इस दौरान अधिवक्ता हरीश कुमार लाखा, अरविंद कुमार, सचिव हरीश कुमार लाखा आदि मौजूद रहे।
00000000000000
नवाबगंज। खंड विकास अधिकारी भदपुरा ईशा हर्षिता की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 29 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण हो सका। मेड़ काटने, अवैध कब्जे आदि की शिकायतें अधिक रहीं।
फरीदपुर। एसडीएम विदुषी सिंह की अध्यक्षता में 52 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से पांच शिकायतों का निस्तारण हुआ।
मृतक के नाम लोन, साइबर ठगी की शिकायतें
आंवला। समाधान दिवस में 44 शिकायतों में दो प्रमुख रहीं। सत्यपाल ने आरोप लगाया कि उनके पिता रामपाल की 19 जुलाई को मृत्यु हुई थी। इसके अगले दिन, 20 जुलाई को, बैंक की मिलीभगत से मृत पिता के नाम पर 2 लाख 97 हजार रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड लोन जारी कर दिया गया। उनके भाई ने बैंक कर्मचारियों संग मिलकर फर्जी दस्तावेज से यह धनराशि निकाली, जिससे पैतृक भूमि पर अवैध ऋण का भार पड़ा। वहीं, 78 वर्षीय रामगोपाल गुप्ता ने साइबर ठगी की शिकायत की। 28 सितंबर को उनका मोबाइल सिम गायब हुआ। 29 सितंबर को पुलिस को सूचना देने पर भी, उसी दिन 14,950 रुपये की साइबर ठगी हुई। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। बैंक ने ठगी के 20 दिन बाद 10 हजार रुपये भेजे, लेकिन खाता ब्लॉक होने पर भी बाद में वापस ले लिए। एडीएम दिव्या ओझा और एसडीएम सुशील मिश्रा ने पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। संवाद