फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of getting the sale deed done by hiding the facts of 60 year old Mazar

Bareilly News: 60 साल पुरानी मजार के तथ्यों को छिपाकर बैनामा कराने का आरोप

Sun, 09 Mar 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of getting the sale deed done by hiding the facts of 60 year old Mazar
दुनका। शाही थाना क्षेत्र के गांव दुनका निवासी शब्बीर अहमद ने एसएसपी से शिकायत कर फर्जी तरीके से धर्म स्थल का बैनामा कराकर अवैध कब्जा करने की कोशिश की शिकायत की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने शिकायत में बताया कि धनेटा-शीशगढ़ रोड किनारे स्थित भूरेशाह बली की मजार का खादिम है। यहां एक भूमि पर 60 साल पहले से मजार बनी हुई है। 25 फरवरी को गांव के गुलाबी ने सही तथ्यों को छिपाकर तीन लोगों के नाम इसे बैनामा करा दिया है, जबकि मजार पर प्रतिवर्ष उर्स आदि का आयोजन पुलिस-प्रशासन की अनुमति से कराया जाता है।
विज्ञापन

मजार के चारों ओर चहारदीवारी वॉल बनी है। उसमें दो कमरे, शौचालय, नल, पेड़ नीम, पाकड़ जामुन, गूलर आदि हैं, लेकिन कुछ लोगों ने सही तथ्यों को छिपाकर उसका बैनामा करा दिया। उन्होंने एसडीएम को शिकायत की है कि चार मार्च को राजस्व टीम मामले की जांच कर चली गई।उसके बाद कुछ लोग पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जांच के बाद होगी कार्रवाई : एसडीएम
एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी। इसकी राजस्व टीम द्वारा जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। चौकी इंचार्ज दुनका रामपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed