{"_id":"687eaedffa16c6015f0b89d2","slug":"accused-of-collecting-rent-by-becoming-an-officer-of-the-mosque-committee-bareilly-news-c-400-1-ala1001-1824-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मस्जिद कमेटी का पदाधिकारी बन किराया वसूलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मस्जिद कमेटी का पदाधिकारी बन किराया वसूलने का आरोप
विज्ञापन
आंवला। मस्जिद कमेटी का पदाधिकारी बनकर दुकानों का किराया वसूलने वाले के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के दर्जनों लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
लोगों का कहना है कि मोहल्ला गंज स्थित खलीफा वाली मस्जिद वक्फ बोर्ड में रजिस्टर्ड है। 1984 में मस्जिद की चार सदस्यीय कमेटी ने इसका रिन्युअल कराया था। सभी सदस्यों की मौत के बाद अब मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने खुद को वक्फ कमेटी का सदस्य बता दिया है। इसके बाद से वह मस्जिद के अंतर्गत आने वाली दुकानों का किराया वसूल रहे हैं। इसके अलावा मस्जिद के ऊपरी हिस्से को कब्जा कर उसमें अपने बेटे को सिलाई की दुकान खुलवा दी है।
आरोपी का बेटा इस दुकान से मोहल्ले की महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसता है। एसडीएम को ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अकबर अली, अब्दुल अजीज, कमालुददीन, अरशद, नूर खां, कामरान अली, शोएब अली, शावेज खान आदि मौजूद रहे। संवाद