फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of carrying severed legs of animals, issued challan for disturbing peace, granted bail

Bareilly News: पशुओं के कटे पैर ले जाने के आरोपियों का शांतिभंग में चालान, मिली जमानत

Sat, 22 Feb 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of carrying severed legs of animals, issued challan for disturbing peace, granted bail
- आरोपी चालक की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी। प्रतिबंधित पशुओं के कटे पैर पिकअप में लादकर बरेली से रामपुर ले जा रहे चालक साजिद हुसैन और उसके साथी शराफत अहमद का पुलिस ने शुक्रवार को शांति भंग में चालान कर दिया। उसके बाद दोनों को जमानत दे दी गई। साथ ही, आरोपी साजिद हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने धनेटा के पास नेशनल हाईवे पर राहगीरों, स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की मदद से एक पिकअप से हजारों की संख्या में प्रतिबंधित पशुओं के कटे पैर बरामद किए थे। साथ ही बरेली शहर निवासी चालक साजिद हुसैन और जम्मू-कश्मीर निवासी उसके साथी शराफत अहमद को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी ने सैंपल भरकर पुलिस को सौंप दिया था। विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष महिपाल गुर्जर की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मीरगंज एसडीएम तृप्ति गुप्ता के समक्ष पेश दिया, जहां से वे जमानत पर छूट गए। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि चालक की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने, मारपीट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed