फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of breaking boundary wall, report on 30 people including chairman

Bareilly News: चहारदीवारी तोड़ने का आरोप, चेयरमैन सहित 30 लोगों पर रिपोर्ट

Mon, 22 Jul 2024 07:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Accused of breaking boundary wall, report on 30 people including chairman
आंवला। निर्माणाधीन चहारदीवारी तोड़ने के आरोप में नगर पालिका चेयरमैन सहित 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला किला निवासी हिना फाजली का आरोप है कि वे अपनी पुश्तैनी कोठी में रहती हैं। कोठी के समीप ही उनकी खाली जमीन है, जिसे काफी पहले उनके पूर्वजों ने मेला लगाने के लिए दे दिया था। शुक्रवार सुबह जब वह उक्त भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण करा रही थीं, तभी नगर पालिका चेयरमैन की सह पर दर्जनों लोग मौके पर आए और गाली-गलौज करते हुए निर्माणाधीन चहारदीवारी को तोड़ दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चेयरमैन सैयद आबिद अली, शाकिर खां, शारिक खां, अली अहमद, जीशान व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

चेयरमैन आबिद अली ने बताया कि इस जमीन पर सौ वर्षों से मुहर्रम व चेहल्लुम का मेला लगता आ रहा है। वर्ष 2009 में भी यहां कब्जे की कोशिश की गई थी, तब प्रशासन ने उन्हें रोक दिया था। इससे संबंधित सारे दस्तावेज अपने पास उपलब्ध हैं। उस दिन एसडीएम के आदेश पर ही पालिका की टीम ने अवैध कब्जा करने से रोका था। मामले में दर्ज की गई रिपोर्ट झूठी है। जांच के बाद सब स्पष्ट हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed