{"_id":"5f10b4998ebc3e638e0782ac","slug":"accused-of-absconding-daughter-kidnapped-accused-demanded-ransom-bareilly-news-bly412936838","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से छूटे आरोपी पर बेटी को अगवा करने का आरोप, फिरौती भी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से छूटे आरोपी पर बेटी को अगवा करने का आरोप, फिरौती भी मांगी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग बेटी को फुसालकर भगा ले जाने के आरोप में गया था जेल, अब बना रहा समझौते का दबाव
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। युवती को अगवा करने के आरोप में जेल भेजे गए एक युवक पर जेल से छूटने के बाद फिर से इसी युवती को अगवा करने का आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि जेल से छूटने के बाद आरोपी ने समझौते का दबाव बनाया। इंकार करने पर सप्ताहभर पहले उनकी बेटी को अगवा कर ले गया। अब फिरौती मांग रहा है। पीड़ित की शिकायत पर बिथाी चैनपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिथरी चैनपुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला एक फैक्टरी में काम करती हैं। उनके पति तांगा चलाते हैं। महिला ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी नाबालिग बेटी अचानक लापता हो गई थी। रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने बेटी को बरामद करने के बाद उसे फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी गांव के ही अन्नपाल को जेल भेज दिया था। करीब तीन महीने पहले वह जमानत पर रिहा हो चुका है। बताया कि जेल से छूटने के बाद से ही आरोपी मामले में समझौते का दबाव बनाने लगा है। महिला के मुताबिक एक हफ्ता पहले 10 जुलाई को वह और पति दोनों काम पर गए थे। रात में लौटे तो बेटी गायब थी। परिचितों व रिश्तेदारों से पूछने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। आरोप है कि समझौता करने से इंकार करने पर उसी आरोपी ने बेटी को अगवा कर लिया। बताया कि 14 जुलाई को एक अंजान युवक ने उन्हें फोन कर 50 हजार रुपये की रंगदारी की मांग की। उन्हें बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका है।