फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused man collected 40 thousand rupees on the pretext of removing the section 376 in bareilly

Bareilly: दुष्कर्म की धारा हटाने का झांसा देकर वसूले 40 हजार, खुद को बताया डिप्टी सीएम के पीए का करीबी

Mon, 09 Jan 2023 07:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Jan 2023 07:56 PM IST
सार

एक युवक के खिलाफ दूसरे पक्ष की लड़की ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जालसाज ने आरोपी पक्ष को फोन पर कहा कि आपके भाई के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई है। । उसने खुद को डिप्टी सीएम के पीए का करीबी बताया और दुष्कर्म की धारा हटवाने के नाम पर रुपये मांगे।   
 

विज्ञापन
accused man collected 40 thousand rupees on the pretext of removing the section 376 in bareilly
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बरेली के शेरगढ़ थाने में दर्ज छेड़छाड़ के मामले को दलाल ने दुष्कर्म का केस बताकर धारा कम कराने के नाम पर चालीस हजार रुपये वसूल लिए। दलाल ने बताया कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के पीए के जरिये यह काम होगा। पीड़ित के रिश्तेदार ने काम न होने पर ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ एसएसपी से शिकायत की है। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


शीशगढ़ निवासी रोहिताश ने बताया कि उनका फुफेरा भाई शेरगढ़ इलाके में रहता है। वह इंटर का छात्र है। पुरानी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष की लड़की ने भाई के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट शेरगढ़ थाने में करा दी। पुलिस उनके भाई को उठा ले गई थी। इसी दौरान जावेद नाम के व्यक्ति ने उन्हें कॉल कर बताया कि आपके भाई पर दुष्कर्म की रिपोर्ट हुई है। उसने खुद को डिप्टी सीएम के पीए का करीबी बताकर धारा हटवाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

 
रोहिताश ने शेरगढ़ थाने के गेट पर जावेद को 40 हजार रुपये दे दिए। वह रकम लेकर थाने में चला गया। दो दिन बीतने पर भी न भाई छूटा, न ही रुपये वापस मिले। उल्टा उसने 10 हजार रुपये और मांगे। इस बीच उसके भाई को किशोर सदन भेज दिया गया। आरोप है जब रोहिताश ने रुपये वापस मांगे तो जावेद ने जान से मारने की धमकी दी। एसओ राजेंद्र सिंह ने इस घटनाक्रम से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेनदेन के दो ऑडियो वायरल

मामले में दो ऑडियो भी वायरल हुए हैं। पहले ऑडियो में जावेद धारा 376 हटवाने के नाम पर रुपये लेने की बात स्वीकार रहा है। रोहिताश बोल रहा है कि धारा 376 के नाम पर उसे धोखा क्यों दिया। मेरे रुपये वापस कर दो। दूसरी रिकार्डिंग में रोहिताश एसएसपी से शिकायत करने की चेतावनी देता है तो जावेद उसका साथ देने का वादा करता है। कहता है कि शेरगढ़ एसओ के पास ही रुपये हैं, जांच होगी तो वह इस बारे में सबूत पेश करेगा।

रुपये के लेनदेन के कारण गढ़ी चौकी पर हुई कार्रवाई

कुछ दिन पहले रुपये के लेनदेन के मामले में किला थाने की गढ़ी चौकी के पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है। वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने तीन को निलंबित कर 14 पुलिसवालों को लाइन भेज दिया था। उस मामले में भी दो दलालों की भूमिका की चर्चा हुई थी। इससे इतना तो साफ  हो गया है कि थाने और चौकियों में दलाल सक्रिय हैं। रोहिताश की शिकायत पर जावेद और एसओ के संबंधों की भी जांच की जा रही है। जावेद शीशगढ़ का निवासी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed