फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused Adil sent to jail in Bareilly he had refused to provide rations to Hindus in Bareilly

UP: बरेली में आरोपी आदिल भेजा गया जेल, हिंदुओं को राशन देने से किया था इन्कार, पीएम पर की थी अभद्र टिप्पणी

Sat, 25 Jul 2026 11:49 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 25 Jul 2026 11:49 AM IST
सार

बरेली में प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी और हिंदुओं को राशन न देने के आरोपी आदिल को जेल भेज दिया गया है। उस पर आईटी एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। आदिल ने पूछताछ में यह बात कबूली कि वह हिंदुओं को राशन नहीं देता था। आरोपी आदिल कोटेदार बाबू खां का बेटा है। 

विज्ञापन
Accused Adil sent to jail in Bareilly he had refused to provide rations to Hindus in Bareilly
आरोपी आदिल - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी कोटेदार बाबू खां के बेटे आदिल को मटकापुर नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।  पुलिस ने उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया है। प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आरोपी पर आईटी एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। आरोप है कि आदिल ने हिंदुओं को राशन वितरित करने से इन्कार कर दिया था। इसका वीडियो वायरल हुआ था। 

विज्ञापन




सीओ फरीदपुर संदीप सिंह के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज कर जांच की गई। ग्रामीण भगवत शरण ने पुलिस को बताया कि वह कोटेदार के पास राशन लेने के लिए अंगूठा लगाने गया था। आरोप है कि बाबू खां ने अंगूठा लगाने से इन्कार कर दिया। 19 वर्षीय आदिल ने कहा कि पिता ने 50 हिंदुओं के अंगूठे नहीं लगवाए। वह भी नहीं लगवाएगा। इसके बाद आदिल ने साथी नईम के साथ भगवत शरण को पीट दिया।
विज्ञापन


आरोपी ने कबूली ये बात 
घटना का वीडियो वायरल हो गया। आदिल ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि राशन की दुकान पर सीधे-साधे हिंदू ग्रामीणों को बेवकूफ बनाकर अंगूठा लगवा लेता था। फिर बहाना बनाकर उनको राशन नहीं देता था। वीडियो में प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में आईटी एक्ट की धारा बढ़ाई गई। इसके बाद उसको कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचजी संचालक को दिया गया खाद्यान्न 
पूर्ति अधिकारी शिखा तिवारी ने बताया कि बाबू खां की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के खाद्यान्न को गांव इस्माइलपुर के सागर स्वयं सहायता समूह की संचालक मधु कुमारी की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। जिससे कालाबाजारी ना हो सके और ग्रामीण कार्ड उपभोक्ताओं को समय से खाद्यान्न वितरित किया जा सके। जांच रिपोर्ट की पत्रावली जिला पूर्ति अधिकारी बरेली को दी गई है। उनके आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed