{"_id":"6828f5f0baf2213a44051034","slug":"accusation-murder-of-a-girl-after-two-years-of-love-marriage-bareilly-news-c-400-1-ala1001-1213-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : प्रेम विवाह के दो साल बाद युवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : प्रेम विवाह के दो साल बाद युवती की हत्या
विज्ञापन
भमोरा फाईल फोटो दुर्गा
भमोरा। प्रेम विवाह के दो साल दो लाख रुपये दहेज के लिए युवती की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह कमरे में उसका शव मिला। उसकी मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम बल्लिया निवासी कमलेश पत्नी स्व. आंगनलाल ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री दुर्गा गांव निवासी अभिषेक के साथ प्रेम विवाह करना चाहती थी। बेटी के दबाव के चलते उन्होंने दोनों की शादी करा दी, लेकिन ससुराल वाले दहेज स्वरूप अतिरिक्त दो लाख रुपये मांग रहे थे। इसको लेकर वे बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।
शनिवार सुबह पुत्री का शव उसके घर में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवती के किसी रिश्तेदार से उसके पति का प्रेम-प्रसंग था।
विज्ञापन
एसएचओ भमोरा राजकुमार शर्मा ने बताया कि पति अभिषेक, ससुर वेद प्रकाश, सास कांति देवी, देवर तन्नु, राजा, रवि व बुआ अर्जना उर्फ कल्लो के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। संवाद