फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accidental death of the couple came home on Diwali

दीवाली पर घर आए दंपति की हादसे में मौत

Tue, 10 Nov 2015 01:29 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 10 Nov 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
Accidental death of the couple came home on Diwali
बहेड़ी। हाईवे पर तेज रफ्तर ट्राले ने एक परिवार में दीवाली की खुशियों को मातम में बदल दिया। दामाद के साथ सकरस से दवा लेकर लौट रहे शेरगढ़ के दंपति की बाइक को ट्राले ने रौंद दिया। ऊपर से पहिया उतरने से दोनो ने मौके पर दम तोड़ दिया। दामाद के मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने ट्राले को रिछा स्टेशन के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन

शेरगढ़ के मोहल्ला शिव मंदिर निवासी रामचंद्र दिल्ली में फल का ठेला लगाते थे। दो दिन पहले दीपावली मनाने वो घर आए थे। पत्नी नन्ही देवी की तबियत काफी समय से खराब थी। उन्हें हकीम से दवा दिलाने सोमवार शाम वो सकरस गए थे। शाही थाने के डोली जवाहरपुर निवासी दामाद हरीश कुमार इन्हें बाइक से साथ ले गए थे। शाम छह बजे ये लोग वापस गांव लौट रहे थे। गुडवारा के पास इनकी बाइक को पीछे एक ट्राला ने टक्कर मार दी जिसमें ट्रक की बाडी लदी थीं। बाइक सड़क पर दूसरी ओर जा गिरी। टक्कर से पीछे बैठे पति पत्नी उछलकर ट्राले के नीचे आ गये और ट्राले का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जीप दौड़ाकर भाग रहे ट्राले को रिछा स्टेशन के पास पकड़ लिया। ट्राला चालक कूदकर फरार हो गया। दोनो शवों का पंचनामा भरकर बरेली भेज दिया गया। बाइक चालक हरीश को हल्की चोटें आईं। बेहद घबराए हरीश को पुलिस ने हौसला दिलाया।
विज्ञापन

 
मां बेसुध हुई, चार बच्चे हुए यतीम
बेटे और बहू की मौत पर बेसुध हो गईं गंगा
शेरगढ़ । बहेड़ी के पास हादसे में छोटे बेटे और बहू की मौत की खबर ने रामचंद्र की मां गंगा देवी को हिलाकर रख दिया। जैसे ही ये मनहूस खबर गांव पहुंची घर में कोहराम कट गया। गंगा देवी आंगन में गश खाकर गिर पड़ी, ग्रामीणों ने उन्हें ढांढस बंधाया। इकलौता पुत्र मनोज अपने माता पिता की मौत की मौत की खबर सुनकर सन्न रह गया। वो तो पिता के लौटने पर धनतेरस की खरीदारी करने का इंतजार कर रहा था। पिता ने उससे मंगलवार को पटाखे दिलाने बहेड़ी बाजार लेकर जाने का वादा किया था। मृतक की बेटियां सोनम, काजल, जशोदा का भी बुरा हाल था। रामचंद्र के नाम एक बीघा जमीन है। ऐसे में बच्चों की परवरिश को लेकर सब आशंकित हैं। रामचंद्र का व्यवहार काफी अच्छा था, जिसकी सब चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed