{"_id":"60ccecd38ebc3e335b68ebbe","slug":"accident-on-highway-two-killed-bareilly-news-bly450258524","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर टैंकर में घुसे स्कूटी सवार, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर टैंकर में घुसे स्कूटी सवार, दोनों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लखनऊ हाईवे पर ओवरटेक करते वक्त स्कूटी पीछे से टैंकर में घुस गई। हादसे में किला छावनी निवासी 40 वर्षीय ओमकार और 45 वर्षीय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू की मौत हो गई। दोनों आपस में साढ़ू थे और फरीदपुर स्थित दूध फैक्टरी के वाहन चलाते थे।
परिवार वालों के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ओमकार और प्रताप सिंह वेतन लेेने के लिए स्कूटी से फरीदपुर गए थे। शाम करीब पांच बजे तक न लौटने पर ओमकार की बेटी झिलमिल ने फोन किया तो उन्होंने एक-दो घंटे में आने की बात कही। इसके बाद भी वे नहीं लौटे तो रात करीब नौ बजे प्रताप के बेटे आयुष ने उन्हें फोन किया तो कॉल किसी दूसरे व्यक्ति ने रिसीव की और हादसा होने की जानकारी दी।
इसके बाद परिवार वाले मौके पर पहुंचे। तब तक ओमकार की मौत हो चुकी थी। प्रताप सिंह को गंभीर हालत में पीलीभीत बाईपास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह करीब दस बजे उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे घर लौटते वक्त स्कूटी सवार टैंकर को ओवरटेक कर रहे थे, तभी सामने से किसी वाहन के आ जाने से स्कूटी अनियंत्रित होकर टैंकर में पीछे से टकरा गई और खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को वहां से निकाला। हादसे के बाद ड्राइवर टैंकर लेकर भाग निकला। परिवार वालों के मुताबिक ओमकार की पत्नी नीलम और प्रताप की पत्नी विनीता सगी बहनें हैं। ओमकार के तीन और प्रताप के दो बच्चे हैं।