फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident in khiri

खीरी: डनलप से टकराकर अनियंत्रित हुई बोलेरो ने चार को कुचला, महिला की मौत

Fri, 25 Dec 2020 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
accident in khiri
लखीमपुर जिला अस्पताल में घायलों के लेकर पहुंची एंबुलेंस। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी/महेवागंज। लखीमपुर-शारदानगर मार्ग पर गुरुवार शाम पौने आठ बजे गन्ना भरे डनलप से टकराकर अनियंत्रित हुई बोलेरो ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को कुचल दिया। एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। इसमें एंबुलेंस भी फंस गई। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। आधे घंटे तक यहां अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

हादसा थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव अचाकापुर के निकट हुआ। गांव निवासी रामदीन ने बताया कि वह गन्ना भरा डनलप, बेटे त्रिवेणी (30) को साथ लेकर खंभारखेड़ा जा रहे थे। गांव के निकट लखीमपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने डनलप में टक्कर मार दी। हादसे में डनलप चला रहा त्रिवेणी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में अनियंत्रित हुई बोलेरो पति उत्तम के साथ घर के बाहर खड़ी सुंदरी देवी (28) के अलावा नितिन (12) और गुड्डी देवी निवासी दुबहा थाना निघासन को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो चालक ने एक पिकअप और बस में भी टक्कर मारी। घटना की जानकारी पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने सुंदरी देवी को मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ एसएन सिंह ने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है। पुलिस के समझाने पर लोगों ने जाम खोल दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed