फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accident in cardboard factory, working worker dies in machine

गत्ता फैक्टरी में हादसा, काम कर रहे कर्मचारी की मशीन में दबकर मौत

Mon, 20 Jul 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Accident in cardboard factory, working worker dies in machine
अंबुज शर्मा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

परिवार ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा, प्रबंधन के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
बरेली/बिथरी चैनपुर। रजऊ परसपुर की एक गत्ता फैक्टरी में एक कर्मचारी काम करते वक्त मशीन में फंस गया। शोर सुनकर दौड़े साथी कर्मचारियों ने जब तक मशीन बंद की तब तक उसने दम तोड़ दिया। कर्मचारी के परिवार के लोग पहुंचे तो फैक्टरी मालिक और प्रबंधन के लोग भाग निकले। मृतक कर्मचारी के घरवालों ने फैक्टरी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया तो पुलिस पहुंच गई। परिवार की ओर से फैक्टरी मालिक के खिलाफ थाना बिथरी चैनपुर में तहरीर सौंपी है।
रजऊ परसपुर की इस फैक्टरी में पैकेजिंग के लिए गत्ते के डिब्बे बनाए जाते हैं। कर्मचारियों के मुताबिक फैक्टरी में शुक्रवार शाम अचानक भुता इलाके के गांव सिंगरा वोहर नगरा में रहने वाले 24 वर्षीय कर्मचारी अंबुज शर्मा के चीखने की आवाजें सुनाई दीं तो वे लोग दौड़कर पहुंचे। अंबुज गत्ता काटने वाले मशीन के अंदर फंसा हुआ था। उन लोगों ने जब तक मशीन बंद की तब तक मशीन ने उसे कमर तक खींच लिया था। मशीन से बाहर निकालने से पहले ही उसकी मौत हो गई। कर्मचारियों के मुताबिक काम करते वक्त संभवत: किसी तरह उसके हाथ मशीन में फंस गए और इसके बाद वह मशीन में अंदर खिंचता चला गया।
विज्ञापन

एक परिचित कर्मचारी के सूचना देने पर अंबुज के परिवार के लोग फैक्टरी पहुंचे। परिवार के मुताबिक उनके फैक्टरी पहुंचने से पहले ही मालिक और मैनेजर वहां से भाग निकले। उन्होंने फैक्टरी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंबुज के पिता ओमकार शर्मा का आरोप है कि फैक्टरी मालिक पिछले 24 घंटों से लगातार अंबुज से काम करा रहा था। जिस मशीन पर वह काम कर रहा था, वह भी खराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed