फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident

ट्रेन में चढ़ते वक्त युवक के दोनों पैर कटे

Sun, 08 Nov 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
accident
बरेली। जंक्शन पर शनिवार रात ट्रेन में चढ़ते वक्त एक युवक फिसलकर ट्रेन के नीचे आ गया। इस हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बदायूं के दातागंज के पवन कुमार लंबे समय से करगैना में रहते हैं। जीआरपी के मुताबिक, पवन मानसिक तनाव में चल रहे हैं। शनिवार की रात दस बजे नई दिल्ली जाने के लिए राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी क्लोन एक्सप्रेस में आई तो चलती ट्रेन में ही पवन ने चढ़ने की कोशिश की। इस बीच अचानक उसका पैर फिसल गया और पवन ट्रेन के नीचे आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। ट्रेन से गिरते ही प्लेटफार्म पर हाहाकार मच गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर गार्ड ने ट्रेन रोकी। मौके पर पर पहुंची जीआरपी ने उसे निकाला, देखा कि उसके दोनों पैर घुटने से नीचे से कट चुके थे। उसे तुरंत ही जिला अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। बताया जाता है कि पवन का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। इसकी पुष्टि जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार राणा ने भी की है। उन्होंने बताया कि वह पूरी रात इधर-उधर गुजार देता है। उसके पास कोई टिकट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed