फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

हाईवे पर बोलेरो ने बाइक रौंदी, मां-बेटे की मौत

Tue, 22 Sep 2020 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
accident
मार्ग दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं/बिसौली। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें मां-बेटे की बरेली ले जाते समय मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बोलेरो कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उसका चालक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

बरेली जिले में अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बरा राजपुर निवासी इमरान (22) पुत्र शेरमोहम्मद सोमवार शाम बाइक पर अपने फुफेरे भाई लड्डन के घर बिसौली आ रहा था। बाइक पर पीछे उसकी मां शहनाज (55) और बहन खुशनुमा (20) बैठी थी। बताते हैं कि उस समय इमरान हेलमेट लगाए हुए था। उसकी बाइक मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्राम पैगा के नजदीक पहुंची थी कि उसी समय पीछे से तेज रफ्तार में आई बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद चालक के हाथ पैर फूल गए। वह बोलेरो गाड़ी को वहीं छोड़कर भाग गया। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया। इसकी सूचना पर उनके परिवार वाले और रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंच गए। परिवार वाले मां-बेटे को बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। उनके शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। खुशनुमा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

यातायात नियमों का उल्लंघन भी ले रहा जान
लोगों द्वारा यातायात के नियमों का किया जा रहा उल्लंघन भी उनकी जान का दुश्मन बन रहा है। इस घटना में भी इमरान हेलमेट तो लगाए था लेकिन बाइक पर तीन सवारी भी नियमों का उल्लंघन है। हालांकि बोलेरो ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी थी लेकिन यदि बाइक पर दो सवारी होतीं तो शायद किसी की जान न जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed