{"_id":"5e26116c8ebc3e4b3b1e26ff","slug":"accident-bareilly-news-bly392763492","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात की बस और टाटा मैजिक में भिड़ंत, ड्राइवर समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात की बस और टाटा मैजिक में भिड़ंत, ड्राइवर समेत छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिथरी इलाके में दूसरे हादसे में टेंपो में बैठे मुसाफिर की मौत
बरेली। शाहजहांपुर रोड पर नकटिया में बरेली से जा रही बरात की बस और यात्रियों से भरे टेंपों में भिड़ंत हो गई। इसमें टाटा मैजिक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पांच अन्य मुसाफिरों को भी चोट आई। ड्राइवर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी लोग जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए।
फरीदपुर से सवारियां लेकर आ रहेे टाटा मैजिक को आरटीओ आफिस के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में टाटा मैजिक का ड्राइवर टिंकू पुत्र गंठा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसमें फरीदपुर के सुखदेवपुर निवासी हरिराम शर्मा, बीसलपुर रोड निवासी प्रतीक्षा, मिर्धान मोहल्ला निवासी तालिब व राहतउल्ला, ऊंचा मोहल्ला निवासी कैमुल घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने घायलों को मैजिक से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालात में सुधार नहीं होने पर मैजिक ड्राइवर को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं, भुता थाना क्षेत्र के उम्मेदपुर गांव निवासी 45 वर्षीय हरिनंदन प्रसाद किसी काम से टेंपो से बरेली आ रहे थे। कमुआ मोड़ पर एक तेज रफ्तार वाहन टेंपो को टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में हरिनंदन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ड्राइवर टेंपो को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर टेंपो ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। हरिनंदन के परिवार में पत्नी शकुंतला, दो बेटी और पांच बेटे हैं।