फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident

आईटीबीपी इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत

Tue, 03 Sep 2019 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
accident
बरेली/भोजीपुरा। दिल्ली में होने वाली एक परेड की तैयारी करने साथी एसआई के साथ आईटीबीपी कैंप आए इंस्पेक्टर की सोमवार तड़के सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक रविवार रात एक रिश्तेदार के घर रुकने के बाद सुबह निकले थे। रास्ता भटकने के कारण भोजीपुरा पहुंच गए, जहां उनकी स्कॉर्पियो ट्रक से भिड़ गई।
विज्ञापन

भोजीपुरा क्षेत्र में बड़ा बाईपास पर सैदपुर चुन्नीलाल गांव के पास सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार स्कार्पियो आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार दो लोगों को कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कार चालक की मौत हो गई। पूछताछ में मृतक की पहचान हरियाणा के रेवाड़ी में तैनात आईटीबीपी इंस्पेक्टर बागपत के गांव बसीखेकड़ा निवासी विकास नैन (30) और घायल की पहचान एसआई सुभाष यादव के तौर पर हुई। दोनों बुखारा स्थित आईटीबीपी कैंप में 24 अक्तूबर को दिल्ली में होने वाली परेड की तैयारी करने आए हुए थे। परिजनों के मुताबिक रविवार शाम पुलिस लाइन स्थित एक रिश्तेदार कृष्ण पाल के घर पहुंचे थे। रात वहां काटने के बाद सुबह निकले तो रास्ता भटककर भोजीपुरा बड़ा बाईपास पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed