{"_id":"5d4dd0308ebc3e6c901c186a","slug":"accident-bareilly-news-bly371848430","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल पर पैर लटकाकर बैठा था.. संतुलन बिगड़ा तो नदी में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल पर पैर लटकाकर बैठा था.. संतुलन बिगड़ा तो नदी में गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। किला नदी के पुल पर बैठा एक छात्र संतुलन बिगड़ने पर गहरे पानी में जा गिरा। साथ बैठे दोस्तों ने परिजनों को सूचना दी तो लोग उसे बचाने पहुंचे। करीब आधा घंटे बाद छात्र को निकाला जा सका। लेकिन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
किला नदी पर बने पुल पर शुक्रवार शाम बैठे कुछ किशोरों में एक संतुलन बिगड़ने के कारण नदी में गिर गया। साथ बैठे उसके दोस्त डर कर घर भाग गए और परिजनों को सूचना दी। करीब बीस मिनट बाद लोग इकट्ठा हुए तो किशोर को ढूंढा गया। नदी को करीब आधा घंटा छानने के बाद किशोर को ढूंढा जा सका। मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी पहचान 13 वर्षीय नजीम बताई। नजीम कक्षा आठ का छात्र था। उसके पिता दिल्ली में कारपेंटर का काम करते हैं। मोहल्ले वाले अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर पहुंचने पर शरीर गरम देखकर आस जगी तो परिजन उसे दोबारा डीडीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन यहां भी उसे मृत बताया गया। परिजनों के मुताबिक वह दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। बेटे की मौत को लेकर परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।