फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   academy of a man who married a girl from another community was set on fire

Bareilly: दूसरे समुदाय की युवती से की शादी तो भड़के दबंग, युवक की अकादमी को कर दिया आग के हवाले

Sun, 17 Dec 2023 09:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 17 Dec 2023 09:22 PM IST
सार

अंगूरी गांव के विजयपाल सिंह ने संभल की मुस्लिम युवती से वर्ष 2019 में शादी की थी। उन दिनों दूसरे समुदाय के लोग उनके पीछे पड़े थे। तब हाईकोर्ट के आदेश पर दो साल तक विजयपाल और उसकी पत्नी को सुरक्षा मिली थी। समय पूरा होने पर सुरक्षा वापस ले ली गई।

विज्ञापन
academy of a man who married a girl from another community was set on fire
Bareilly News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल जिले की मुस्लिम युवती से शादी करने वाले सुभाषनगर के युवक से उसी के समुदाय के लोग रंजिश मानने लगे हैं। युवक से झगड़े के बाद उसकी अकादमी में आग लगा दी गई। युवक ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।

विज्ञापन


अंगूरी गांव के विजयपाल सिंह ने संभल की मुस्लिम युवती से वर्ष 2019 में शादी की थी। उन दिनों दूसरे समुदाय के लोग उनके पीछे पड़े थे। तब हाईकोर्ट के आदेश पर दो साल तक विजयपाल और उसकी पत्नी को सुरक्षा मिली थी। समय पूरा होने पर सुरक्षा वापस ले ली गई। सुरक्षा वापस होते ही विजयपाल के समुदाय के लोग ही उनसे रंजिश मानने लगे। विजयपाल ने बताया कि उन्होंने एक कोचिंग अकादमी खोल ली है, जिसमें सेना व पुलिस आदि की भर्ती के लिए युवाओं को तैयारी कराते हैं।
विज्ञापन


विजयपाल के मुताबिक उनकी तरक्की से गांव के कुछ लोग जलते हैं। उनके ही समुदाय के तीन लोगों ने विजयपाल की अकादमी की बल्ली तोड़ दी। परिजनों से शिकायत करने पर उस समय तो इन लोगों ने बल्ली लगा दी थी। आरोप है कि बाद में इन लोगों ने अकादमी में आग लगा दी। विजयपाल का आरोप है कि दोनों समुदाय के लोग उसकी जान के दुश्मन बन गए हैं। विजयपाल ने दोबारा सुरक्षा दिलाने और आरोपियों पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को पत्र भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed