{"_id":"68bdf4536679439e5109ba7d","slug":"ac-coaches-of-trains-were-worse-than-general-travelled-on-footrest-and-toilet-bareilly-news-c-4-vns1074-721126-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जनरल से बदतर रहे ट्रेनों के एसी कोच, पायदान और शौचालय में किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जनरल से बदतर रहे ट्रेनों के एसी कोच, पायदान और शौचालय में किया सफर
विज्ञापन
बरेली। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के दूसरे दिन परिवहन व्यवस्था धड़ाम हो गई। रोडवेज की जो बसें शनिवार शाम बरेली से अयोध्या, बस्ती, सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर भेजी गई थीं, रविवार शाम तक उनकी वापसी नहीं हो सकी। ऐसे में बसें कम पड़ गईं। ट्रेनों में भी शनिवार के मुकाबले रविवार को ज्यादा मारामारी रही। महिलाओं को ट्रेनों में सवार होने व उतरने में काफी परेशानी हुई। ट्रेनों के एसी कोचों की हालत जनरल से बदतर रही। कुछ कोचों में यात्रियों ने दरवाजे अंदर से बंद कर लिए। इससे हंगामा की स्थिति पैदा हुई। यात्रियों ने लगेज यान, शौचालय में बैठकर और पायदान पर लटककर भी सफर किया।
रविवार को 45 केंद्रों पर 32 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली की परीक्षा पांच बजे छूटने के बाद जंक्शन जाने-आने वाले रास्ते जाम हो गए। प्लेटफाॅर्म नंबर एक और दो पर हजारों यात्रियों की भीड़ के बीच नियंत्रण के लिए रस्सी की बैरिकेडिंग करनी पड़ी। भीड़ के कारण जंक्शन पर कई गाड़ियों को पांच मिनट तक का अतिरिक्त ठहराव दिया गया। इसके बावजूद दबाव बना रहा। रात आठ बजे तक भीड़ रही। परीक्षा विशेष गाड़ियों की लेटलतीफी के कारण अभ्यर्थियों ने नियमित ट्रेनों का सहारा लिया।
गश खाकर गिरीं दो महिलाएं
दोपहर 12 बजे पहली पाली की परीक्षा छूटी तो रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर अभ्यर्थियों का जमावड़ा हो गया। दोपहर एक बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो पर हजारों यात्रियों की भीड़ जमा होने से अव्यवस्था फैलने लगी। इस बीच दो महिला यात्री गश खाकर गिर गईं। डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि उमस और भीड़ के कारण ऐसा हुआ। दोनों का रेलवे अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया। संवाद
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जगह-जगह लगा भीषण जाम
परीक्षा के दूसरे दिन भी शहर में जगह-जगह भीषण जाम लगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए की गई बैरिकेडिंग भी काम नहीं आई। परीक्षा छूटने के बाद दोपहर और शाम को पंचम होटल से जंक्शन तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। चौपुला, चौकी चौराहा, स्टेशन रोड, बरेली कॉलेज, पुराना बस अड्डा, कालीबाड़ी, श्यामगंज, सेटेलाइट तिराहा इलाकों में शाम सात बजे तक ट्रैफिक सामान्य नहीं हो सका। बरेली कॉलेज में सबसे ज्यादा पांच परीक्षा केंद्र थे। ऐसे में यहां ज्यादा समस्या रही। ऑटो और ई-रिक्शा के बेतरतीब संचालन ने व्यवस्था को और बिगाड़ दिया। ट्रैफिक के साथ सिविल पुलिस भी स्थिति से निपटने के लिए जूझती नजर आईं।