{"_id":"5d498ccf8ebc3e6c926ad4d3","slug":"abvp-in-campus-bareilly-news-bly3714509113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई कॉलेजों में चला अभाविप का सेल्फी विद कैंपस अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई कॉलेजों में चला अभाविप का सेल्फी विद कैंपस अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को देशव्यापी अभियान सेल्फी विद कैंपस यूनिट के अंतर्गत पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, पोपसिंह आईटीआई, श्री राम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदि में कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान पदाधिकारियों को उनके दायित्वों का बोध कराया गया।
जिला संयोजक योगेश शर्मा ने कहा अभाविप अपनी स्थापना से अब तक छात्र-छात्राओं की समस्या के लिए संघर्ष करती रही है। छात्रों की समस्याओं के निस्तारण और हक दिलाना संगठन का उद्देश्य है। छात्रा इकाई की कार्यकर्ता निशा खान ने कहा कि कश्मीर समस्या को लेकर सर्वाधिक जागरूक छात्र संगठन अभाविप ने पहली बार श्रीनगर के लाल चौक पर आतंकियों की धमकी को दरकिनार करते हुए तिरंगा फहराया था। इस दौरान पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज विद्यालय की कार्यकारिणी में अध्यक्ष शिवानी यादव और मंत्री मुस्कान माहेश्वरी को बनाया गया। श्री राम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विशाल गोला को अध्यक्ष, विकास पाल को मंत्री, सहमंत्री क्षितिज मौर्य एवं हर्ष कुमार, उपाध्यक्ष अंश पाराशरी को बनाया गया। पोप सिंह आईटीआई में गगन परमार को अध्यक्ष तथा मंत्री सुनील कुमार को बनाया गया। जिला संगठन मंत्री अमित भारद्वाज, प्रधानाचार्य मधु शर्मा, अमिता, आलोक, मयंक सिंह, लोकेश सिंह, अंकित पटेल, प्रांजल चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।