फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aadhaar was being made door-to-door on the ID of the Northeast, two arrested

पूर्वोत्तर की आईडी पर घर-घर जाकर बना रहे थे आधार, दो गिरफ्तार

Sun, 30 Jan 2022 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar was being made door-to-door on the ID of the Northeast, two arrested
गिरफ्तार आरोपी जाबिर। - फोटो : CITY
बिथरी चैनपुर। पुलिस ने बिथरी चैनपुर निवासी मोहम्मद इस्लाम और जाबिद हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनों फर्जीवाड़ा करके पूर्वोत्तर की आईडी पर घर-घर जाकर लोगों के आधार कार्ड बना रहे थे।
विज्ञापन

बिथरी इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि कई दिन से सूचना मिल रही थी कि दो व्यक्ति गांवों में जाकर तीन-तीन सौ रुपये में लोगों के आधार कार्ड बना रहे हैं, जबकि बरेली जिले में आधार कार्ड बनाने के लिए सिर्फ पोस्ट ऑफिस और बैंक ही अधिकृत हैं। इस पर इस्लाम और जाबिद के घर छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहां से लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर, कई बने हुए आधार कार्ड, 18 फार्म, 21 रसीदें, मूल निवास और आय प्रमाणपत्र बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि वे पूर्वोत्तर की एक आईडी से लोगों के आधार कार्ड बनाते थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि बनाए गए आधार कार्ड असली हैं, लेकिन उनके बनाने का तरीका अवैध होने के चलते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी इस्लाम।

गिरफ्तार आरोपी इस्लाम।- फोटो : CITY

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed