फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aadhaar-linked phone number will be written on the RC of commercial vehicles

अब आरटीओ ४२६३२ व्यावसायिक वाहनों की आरसी पर लिखेगा आधार से लिंक फोन नंबर

Mon, 05 Sep 2022 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar-linked phone number will be written on the RC of commercial vehicles
बरेली। व्यावसायिक वाहनों के पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) पर अब आधार से लिंक फोन नंबर लिखे जाएंगे। आरटीओ ने 42632 वाहनों का बीमा कंपनियों से डाटा मांगा है। ये कवायद 35 करोड़ से ज्यादा बकाया यात्री और माल कर वसूली के लिए हो रही है।
विज्ञापन

जिले में 42632 व्यावसायिक वाहन हैं। इनमें 6756 ऑटो हैं। इन वाहनों पर 35 करोड़ से ज्यादा का यात्री और माल कर बकाया है, लेकिन इन वाहनों के मालिक परिवहन विभाग के हाथ नहीं आ रहे हैं। उन्होंने आरसी पर दर्ज अपने फोन नंबर भी बदल लिए हैं। लिहाजा अब परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बीमा कंपनियों से सभी व्यावसायिक वाहनों का डाटा मांगा है, ताकि उनके आधार से लिंक फोन नंबर आरसी पर दर्ज करके उनसे संपर्क किया जा सके। आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार ने बताया कि चेकिंग में भी बकाया कर वाले वाहन पकड़ में नहीं आ रहे हैं, इसलिए बीमा कंपनियों से डाटा मांगा गया है। नये व्यावसायिक वाहनों की आरसी पर आधार से लिंक फोन नंबर लिखने के आदेश कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed