{"_id":"6994d71eeb0c981e19033823","slug":"a-young-woman-from-pilibhit-was-molested-in-a-private-hospital-bareilly-news-c-4-vns1074-828596-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: निजी अस्पताल में पीलीभीत की युवती से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: निजी अस्पताल में पीलीभीत की युवती से छेड़खानी
Wed, 18 Feb 2026 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
महाजन अस्पताल का मामला, सुरक्षा गार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बरेली। स्टेडियम रोड स्थित महाजन अस्पताल में सोमवार रात सुरक्षा गार्ड ने पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र की युवती से छेड़खानी की। युवती अपने एक रिश्तेदार की तीमारदारी के लिए यहां आई हुई थी। उसके शोर मचाने पर सुरक्षा गार्ड भाग गया। युवती की तहरीर पर बारादरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस के लिए बताया कि वह महाजन अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार की देखभाल के लिए आई हुई थी। सोमवार रात वह अस्पताल में आईसीयू के सामने हाॅल में परिवार के साथ सो रही थी।
रात डेढ़ बजे के बीच उसे महसूस हुआ कि कोई उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा है। आंख खुली तो अस्पताल का सुरक्षा गार्ड अमर उसके बेहद करीब बैठा था। सुरक्षा गार्ड ने उसको बदनीयत से दबोचने की कोशिश की।
विज्ञापन
शोर मचाने पर वह भाग गया और कुछ देर के बाद फिर से आकर गलती के लिए माफी मांगने लगा। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि युवती की तहरीर पर निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
वर्जन :
सुरक्षा व्यवस्था के लिए अस्पताल में निजी सिक्योरिटी एजेंसी के कर्मचारी तैनात हैं। रिपोर्ट संबंधित कर्मचारी के खिलाफ दर्ज हुई है। प्रकरण से अस्पताल प्रबंधन का कोई लेना-देना नहीं।- डॉ. आरके महाजन, संचालक, महाजन अस्पताल