{"_id":"6a00cd71d513bfc52902298b","slug":"a-young-man-was-killed-by-hitting-him-with-a-brick-in-a-dispute-over-partition-bareilly-news-c-4-1-bly1057-881436-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बंटवारे के विवाद में युवक की ईंट मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बंटवारे के विवाद में युवक की ईंट मारकर हत्या
Sun, 10 May 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 10 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
सिजौलिया गांव में शनिवार देर रात घर के बंटवारे के विवाद में 35 वर्षीय इरफान की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। इरफान की पत्नी ने जेठ अजब शाह, जेठानी परवीन और उनके बेटे शोएब व मुन्ना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इरफान की पत्नी नसरीन ने आरोप लगाया कि घर के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन समाधान नहीं निकला। शनिवार रात जेठ ने घर की दीवार गिरा दी, जिसका इरफान ने विरोध किया। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और गुस्साए जेठ ने अपने बेटों शोएब और मुन्ना के साथ मिलकर इरफान पर हमला कर दिया। आरोपियों ने इरफान के सिर पर ईंट मार दी। इससे इरफान घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नसरीन ने आरोपी अजब शाह, परवीन और उनके दो बेटों, शोएब और मुन्ना के खिलाफ नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नसरीन ने बताया कि इरफान मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनका दो साल का बेटा है। नसरीन ने पति के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग की है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।